भाजपा की दमनकारी नीति से नहीं झुकने वाली देश की जनता: दीपक बावरिया

0

City24news@ब्यूरो

फरीदाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया ने शुक्रवार को फरीदाबाद की धरती से हरियाणा में परिवर्तन की हुंकार भरते हुए कहा कि साल 2024 देश की दिशा और दशा बदलने वाला है। उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि देश-प्रदेश में भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर कार्य करते हुए दमनकारी नीति अपनाकर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। लेकिन अब देश की जनता इनके जोर-जुम्मों के आगे झुकने वाली नहीं है और आने वाले चुनावों में वोट की चोट से चलता करेगी। बाबरिया शुक्रवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 मैदान में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक शारदा राठौर, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक ललित नागर, पूर्व विधायक योगेश शर्मा, वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह, लखन कुमार सिंगला, मोहम्मद इसराईल चौधरी सहित लोकसभा क्षेत्र के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।    

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दीपक बाबरिया ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी व अमित शाह की सरकार देश के मात्र एक प्रतिशत उद्योगपतियों के हित में कार्य कर रही है और 80 प्रतिशत जनता अपनी बेहाली पर आंसू बहा रही है। इलेक्ट्राल बांड के जरिए देश को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में कानून का शासन खत्म हो रहा है। मौजूदा सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड किया है। आज देश का युवा बेराजगारी के दलदल में फंसता जा रहा है जो एक बडी चिंता का विषय है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया भारी भीड से गदगद उपस्थित जनसैलाब को वचन दिया कि कांग्रेस की सरकार बनते हुए आम गरीबों के हित में कार्य किया जाएगा। कांग्रेस की सरकार जीरो टोलरेंश की नीति अपनाते हुए हर वर्ग के हत्थान के लिए कार्य करेगा। उन्होंने सरेआम ऐलान किया कि गरीबों के आसियाने पर बलडोजर चलाने की नीति को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा क्योंकि कांग्रेस ने हमेश गरीबों को बसाने का कार्य किया जबकि भाजपा ने गरीबों को उजाडने का कार्य किया है। उन्होंने महिलाओं के उत्थान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार महिलाओं के हितों में कार्य करेगी। गरीब महिलाओं को एक लाख सालाना दिया जाएगा वहीं युवाओं को भी एक लाख सालाना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि वह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह को भारी वोटों से जिताकर देश में राहुल गांधी को बडी ताकत प्रदान करें। उन्होंने लोगों से अपने जोश को बनाए रखने की अपील करते हुए प्रचार व प्रसार में जुट जाने का भी आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार का जोश हरियाणा में लोगों का दिख रहा है उससे साफ है कि फरीदाबाद सहित हरियाणा की सभी दस की दस लोकसभा सीटों पर विजय को निश्चत रूप से प्राप्त करेगी वहीं हरियाणा में बनने वाली अगली सरकार भी कांग्रेस की होगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सरकार के विभिन्न निगम और बोर्डों में एडजेस्ट किया जाएगा वहीं संगठन में भी सम्मानित पदों पर नियुक्ति देकर सम्मान किया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता तरूण तेवतिया, बलजीत कौशिक, योगेश गौड, सुमित गौड, जेपी नागर, पराग शर्मा, रतिराम, संजीव चौधरी, मोहम्मद बिलाल, ईसराईल चौधरी, मुकेश शर्मा, जगत नागर, आप पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र भाटी, प्रवेश मेहता, आभाष चंदीला, राजाराम ठाकुर, मास्टर ऋषिपाल, सत्यवीर डागर, पूर्व मेयर डॉ.अतर सिंह व सूबेदार सुमन, अब्दुल गफ्फार कुरेशी, युद्धवीर झा, संजय कौशिक चेयरमैन, गुलशन बगगा, कुलदीप नागर सरपंच, दीपक चौधरी पार्षद, हरेन्द्र भडाना पार्षद, कैलाश बैंसला पार्षद, महेन्द्र सरपंच, राव महेन्द्र, रिंकू चंदीला, जितेन्द्र भडाना पार्षद, भरत अरोडा, अश्वनी कौशिक, एसएल शर्मा, नितिन सिंगला, अनिल नेताजी, जितेन्द्र चंदेलिया, बिजेन्द्र मावी, राजेश खटाना, विकास वर्मा, इशांत कथूरिया, संजय सोलंकी, विनोद कौशिक आदि अनेकों मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *