दिल्ली की जनता ने लगाई, मोदी की गारंटी पर मोहर: राजकुमार वोहरा
![](https://city24news.in/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-08-at-7.33.09-PM-1-1024x466.jpeg)
City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद | भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि हरियाणा की जीत से चला भाजपा का विजय रथ महाराष्ट्र होते हुए दिल्ली पहुँच गया और मोदी जी की गारंटी और भाजपा सरकार के विकास कार्यों की ताकत से भाजपा ने दिल्ली में केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार को उखाड फैंका I केजरीवाल पर निशाना साधते हुए श्री वोहरा ने कहा कि केजरीवाल झूठ और फरेब का नेरेटिव फैलाकर, फ्री की रेवड़ी बांटकर दिल्ली विधानसभा चुनाव मे इस बार भी वोट बटोरना चाहता था लेकिन दिल्ली की देवतुल्य जनता ने केजरीवाल को नकार दिया I जनता ने दिल्ली में भाजपा और मोदी जी में आस्था जताई और भाजपा की दो तिहाई बहुमत की सरकार चुनी I
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में भाजपा की प्रचण्ड जीत की ख़ुशी में मिठाई बांटी और ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर जीत की ख़ुशी मनाई I भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी I