शहर में जम उड़ाई जा रही है आदर्श चुनाव आचार संहिता की धज्जियां

0

: City24news/कविता गौड़
फरीदाबाद। आगामी एक अक्टूबर को प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए राज्य चुनाव आयोग की तरफ से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। ताकि प्रदेश में निष्पक्ष तरीके से विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू हुई। लेकिन आम देखा जा रहा है कि कुछ राजनेतिक दलों और चुनाव लड़ने के इच्छुक सम्भावित उम्मीदवारों द्वारा आचार संहिता की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। शहर में रविवार को कई स्थानों पर कुछ राजनेतिक दलों द्वारा बिना अनुमति के बाइकों और अन्य वाहनों के साथ रैलियां निकाली गई। अनुमति के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास करने पर संबधित अधिकारी इसकी पुष्ठि नहीं कर पाए। वहीं दूसरी तरफ पिछले दिनों शहरभर में अवैध रूप से लगे राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर होर्डिंग को देखते हुए जिला चुनाव आयु के आदेश पर नगर निगम के एक एसडीओ को निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने हरकत में आते हुए अवैध रूप से लगी राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री को हटाना शुरू कर दिया था। लेकिन निगम कर्मचारियों का यह प्रयास नाकाफी साबित नजर आ रहा है। क्योंकि शहर भर में चप्पे चप्पे पर अभी भी विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री अवैध रूप से बिना अनुमति के लगी हुई है।

नियमों के विरुद्ध बाइक रैली

चुनाव के दौरान लगने वाले आदर्श आचार संहिता के दौरान राजनेतिक दलों की रैली, जनसभा और प्रचार से संबधित अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन अथवा जिला चुनाव आयोग से अनुमति लेना जरूरी होता है। हालांकि अभी तक शहर में चुनाव लड़ने के लिए नामाकंन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। लेकिन इसके बावजूद विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों की तरफ से जमकर अपना अपना प्रचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को जजपा सुप्रीमो एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंता चौटाला की मौजूदगी में शहर में बाइक रैली निकाली गई। इस बाइक रैली को निकालने से पहले ली जाने वाली अनुमति के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए हमारे संवाददाता द्वारा थाना मुजेसर के प्रभारी को फोन किया गया। जिस पर उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उन्हें इस रैली को निकालने की अनुमति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जिसके बाद सीटीएम अंकित से सम्पर्क करने के लिए फोन किया गया और संदेश भेजा गया। लेकिन उन्होंने न तो फोन रिसीव किया और न ही संदेश का कोई जवाब दिया। वहीं दूसरी तरफ एन नए राजनेतिक दल आरजेपी द्वारा भी रविवार की दोपहर को एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में एक लम्बी चौड़ी रैली निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों वाहन मौजूद थे। लेकिन इस रैली की अनुमति के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

अवैध प्रचार सामग्री से अटा शहर

चुनाव नजदीक आने के साथ ही जिले से विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने जमकर शहर भर में अवैध रूप से प्रचार सामाग्री लगनी शुरू कर दी थी। जिससे शहर राजनेतिक दलों के साथ साथ अन्य सम्भावित प्रत्याशियों के पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स से पट गया था। इस संबंध में शिकायत मिलने पर जिला चुनाव आयोग के आदेश पर इसके लिए जिम्मेदार नगर निगम के एसडीओ सुमेर सिंह को निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने शहर के कुछ हिस्से में दिखावे के लिए अवैध रूप से लगी चुनाव सामाग्री को हटाना शुरू कर दिया। लेकिन शहर में अभी काफी बड़े हिस्से में अभी भी भारी तादाद में अवैध चुनावी प्रचार सामाग्री लगी हुई है। जो आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *