वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की सुस्ती पड़ रही पेड़ों पर भारी

0

-कनीना के विभिन्न गावों में सरेआम मशीनों से हो रहा हरे पेड़ों का कटान
City24News/सुनील दीक्षित

कनीना  | वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की सुस्ती के कारण वन माफिया द्वारा क्षेत्र में तेजी से हरे पेड़ों पर आरी भांजी जा रही हैं। घंटों में कटाई किए जाने वाले मशीनों से मिनटों में साफ किए जा रहे हैं। जिससे पेड़ों की शामत आ गई है। तेजी से हो रहे पेड़ों के कटान से पर्यावरण दूषित होने का खतरा लगातार मंडराया जा रहा है। कनीना खंड के विभिन्न गांवों स्याणा, रामबास, गुढा, रसूलपुर, सुंदरह, पाथेडा, सेहलंग, खेडी, भोजावास, पडतल, मोडी आदि के खेतों से कटाई मशीनों द्वारा पहले पेड़ों को गिराया जाता है उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक आरी से मात्र कुछ समय में किया जा रहा है। वन माफिया जानबूझकर पेड़ों को गिराकर रातोंरात आरा मशीनों पर भेज रहे हैं। अनेकों गावों से दर्जनभर टालियां-पिकअप हरे पेड़ों के कटान से लदकर क्षेत्र की विभिन्न आरा मशीनों पर पहुंच रही हैं। पेड़ों को बचाने के हिमायती वन विभाग के कर्मचारी पेड़ कटाई करने वाले स्थानों के आसपास तक दिखाई नहीं देते। उनकी आंखमिचौनी के चलते हरे पेड़ों की शामत आई हुई है। प्रबुद्धजनों एडवोकेट वीरेंद्र सिंह बोस, मनोज कुमार, विनोद कुमार, सुनील कुमार, मोती कुमार ने वन विभाग के कर्मचारियों पर आरियां भांजने वाले लोगों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने इस बारे में रविवार को नारनौल आ रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *