एचएसईबी वर्कर यूनियन ने दूसरे दिन भी किया दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन
-ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन की ओर से शनिवार को दूसरे दिन भी सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। बिजली निगम कार्यालय कनीना में कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की ऑनलाइन स्थानांतरण नीति तर्क संगत नहीं है। सरकार द्वारा इस निर्णय को वापस नहीं लेने पर बिजली कर्मचारियों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान शिवकुमार यादव, प्रधान हवासिंह, विकास जांगडा, चुनीलाल, आनंद सिंह, मनीषा, दीपक, सिकंदर, पंकज, कंचन, सतपाल,यशपाल सहित बिजली कर्मचारी उपस्थित थे।
