स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जिला उपयुक्त को सोपा ज्ञापन

0

23 मार्च को एनएचएम के 12000 कर्मचारी कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे ।
City24news/सुमित गोयल
फरीदाबाद | भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर 18/03/2025 समस्त भारतवर्ष के सभी राज्यों के जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया गया जिसमें जिला फरीदाबाद से भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा में जोरदार प्रदर्शन किया यह प्रोग्राम भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष श्री नीरज मावी जी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त महोदय कार्यालय पर किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जी विशिष्ट वक्ता के तौर पर उपस्थित थे। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ फरीदाबाद द्वारा इस विशाल प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लिया गया तथा सैकड़ो कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान धर्वेन्द्र सिंह ने बताया कि आज जिला उपयुक्त को एनएचएम का मांग पत्र भी सोपा गया तथा मांगे पूरी न होने पर 23 तारीख को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास के घेराव का भी ज्ञापन दिया गया। धर्वेन्द्र सिंह  ने बताया कि तत्कालीन भाजपा सरकार ने 2018 में ही एनएचएम कर्मचारियों को बायलॉज दिए थे और 2023 में इन बायलॉज को फ्रीज कर दिया गया है। कर्मचारियों द्वारा बायलॉज वापस लिए जाने के विरोध में घेराव किया जाएगा 23 मार्च को एनएचएम के 12000 कर्मचारी कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। कर्मचारियों द्वारा बाय लॉस वापस लिए जाने के विरोध में घेराव किया जाएगा। एनएचएम कर्मचारियों का सेवंथ पे भी 2021 से पास हुआ है पर अभी तक कर्मचारियों को नहीं दिया गया है कर्मचारियों को अभी तक किसी भी प्रकार के जॉब सिक्योरिटी नहीं दी गई है जिससे कर्मचारियों में रोस है इसके विरोध स्वरूप यह मुख्यमंत्री आवास के घेराव का प्रदर्शन किया जाएगा ।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *