7 फरवरी को कैथल में आयोजित की जाएगी हरियाणा अन्तर जिला सीनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता।

0

-रग्बी इंडिया द्वारा स्थापित हरियाणा रग्बी एडहॉक कमेटी ने हरियाण के जिला रग्बी संघों की ली आन-लाइन बैठक।
City24News/सुनील दीक्षित
हरियाणा
| सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि बैठक में हरियाणा में रग्बी के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विभिन्न मुद्दों पर जिला संघों से विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें हरियाणा राज्य अंतर जिला सीनियर (महिला एवं पुरुष) रग्बी सेवन प्रतियोगिता के आयोजन पर निर्णय लिया गया।

एडहॉक कमेटी के सदस्य अंकुश अरोड़ा एवं संदीप मौसमकर ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हरियाणा राज्य सीनियर (महिला एवं पुरुष) रग्बी सेवन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 7 फरवरी को कैथल में किया जाएगा। जिसमें मैच ऑफिशियल एवं सिलेक्टर रग्बी इंडिया द्वारा अनुमोदित किए जाएंगे।

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि अप्रैल माह में प्रस्तावित सीनियर नेशनल में भाग लेने वाली टीमों का चयन रग्बी इंडिया की एडहॉक कमेटी की देखरेख में मार्च के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा।

इसके अलावा यह जानकारी दी गई कि खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग नॉर्थ जोन में हरियाणा की तीनों टीम सीनियर महिला,अंडर 18 लडकियां और अंडर 15 लड़कियों को रग्बी इंडिया द्वारा खेलने का मौका दिया गया है। जिसके लिए वर्ष 2025 की तीनों कैटेगरी की कैम्पर लड़कियों में से टीम सलेक्ट की जाएगी तथा इसके अलावा विशेषतौर पर 7 फरवरी को कैथल में सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट के समय ही अंडर 18 एवं अंडर 15 की लड़कियों का भी ट्रायल लिया जाएगा, जिस किसी भी खिलाड़ी को इस ट्रायल में भाग लेना है वह सभी 7 फरवरी को प्रातः 9 बजे रिपोर्ट कर सकते हैं। अंडर 18 में वर्ष 2007 एवं 2008 में जन्म आयु वर्ग लड़कियां और मेडिकल के साथ 2009 की लड़कियां भाग ले सकेंगी और अंडर 15 में वर्ष 2010 एवं 2011 में जन्म आयु वर्ग लड़कियां और मेडिकल के साथ 2012 में जन्म दिवस लड़कियां भाग ले सकेंगी। सीनियर में वर्ष 2007 या इस से पूर्व जन्म दिवस लड़कियां भाग ले सकती हैं मेडिकल के साथ वर्ष 2008 में जन्मी लड़कियां भी भाग ले सकती हैं।

सोनीपत रग्बी संघ के सचिव नरेंद्र सिंह मोर एवं राष्ट्रीय कोच एवं सोनीपत रग्बी संघ के कोषाध्यक्ष तिलक राज ने बैठक में भागीदारी की। बैठक में अपनी बात रखते हुए तिलक राज ने कहा कि राज्य टीमों के चयन के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों तथा जिन खिलाड़ियों ने पिछले तीन वर्ष में राज्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं उन खिलाड़ियों को उक्त चयन से छूट देकर सीधा राज्य प्रशिक्षण शिविर में एंट्री दी जानी चाहिए जिस से नए बच्चों को भी मौका मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को कुछ राहत भी प्राप्त होगी। रग्बी इंडिया की एडहॉक कमेटी ने सभी जिला प्रतिनिधियों की सर्वसम्मत सहमति से इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया,साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए पुरुष टीम का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर नांगल कलां जिला सोनीपत में लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *