धुंध-कोहरे से यातायात तथा सामान्य जनजीवन हुआ प्रभावित
– रेल घंटे भर देरी से तो सड़क यातायात धीमी गति से संचालितकनीना सुनील दीक्षित
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना क्षेत्र में बुधवार को तीसरे दिन गहरी धुंध-कोहरा छाया रहा। दृश्य क्षमता करीब 20 मीटर तक रहने से रेवाड़ी-बीकानेर के बीच चलने वाली रेल घंटे भर देरी से संचालित हुई वहीं सड़क यातायात धीमी गति से जारी रहा। शीतलहर से चलने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम की खराबी के चलते सड़क हादसों की संभावना बनी रही। रात्रि के तापमान में गिरावट आने से पारा जमाव बिंदु की ओर खिसकता जा रहा है। किसान सरसों व गेहूं की फसल में सिंचाई करने में जुटा हुआ है। सूखी ठंड से रबी फसलों में नुकसान की संभावना बनी हुई है। बाजार में गर्म कपड़ों तथा खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने लगी है। कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ अजय यादव ने बताया कि चालू सप्ताह में तापमान और अधिक गिरने का अनुमान है। ठंड में ही नव वर्ष का आगमन होगा।
कनीना-क्षेत्र में धुंध व कोहरे का दृश्य जिससे सडक व रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
