मृतकों के परिजनों को एक-एक सरकारी नौकरी व 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व घायलों को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता दी जाए: रजत जैन

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | दिल्ली मुंबई हाईवे मार्ग पर दुर्घटना में मृतको के परिजनों व घायलों को आर्थिक मदद की मांग तेज होने लगी है। 26 अप्रैल 2025 को एक तेज गति से आ रही पिकअप ने 11 श्रमिकों को निर्दयता से कुचल दिया था। जिसमें खेड़ी कला गांव की छह महिलाऐ व झिमरावट गांव के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा खेड़ी कला गांव की तीन महिलाऐ व एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सर्वजातीय सेवा समिति के उपाध्यक्ष रजत जैन की सरकार में प्रशासन से मांग है की मृतकों के परिजनों के सदस्यों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व एक-एक सरकारी नौकरी दी जाए तथा घायलों को पांच- पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता की जाए। मृतकों के बच्चों को उत्तम स्तर के स्कूलों में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाए। जिससे कि वे अपना भविष्य उज्जवल कर सके। इस दुर्घटना में पत्रकार शेर सिंह के परिवार के चार सदस्यों की भी मृत्यु हो गई । इस घटना से पूरे मेवात में शोक व्याप्त है।