संम्ब० हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के चुनाव सम्पन्न

0

-रमेश चन्द शर्मा प्रधान बने
समाचार गेट/संजय शर्मा
फरीदाबाद।
हरियाणा गौ० पी० डब्ल्यू० डी० मैकेनिकल वर्करस यूनियन रजि-41, जन स्वास्थ्य फरीदाबाद, मुख्यालय-चरखी दादरी (संम्ब० हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ) का त्रिवार्षिक चुनाव यूनियन कार्यालय सैक्टर-11 डी० में चुनाव प्रवेक्षक ईश्वर सिंह शर्मा राज्य प्रधान व रमेश डागर राज्य उप प्रधान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। चुनाव में सर्व सम्मति से रमेश चन्द शर्मा को प्रधान, राजकुमार चहल को सचिव, धर्मसिंह सैनी को कोषाध्यक्ष व शिव शंकर हुड्‌डा को चैयरमैन नियुक्त किया गया। चुनाव में पलवल जिला प्रधान राहिल खान, जिला सचिव मनीराम, गुरुग्राम के जिला प्रधान रोशन लाल जटौला व जिला कोषाध्यक्ष संजय नैन, पलवल ब्रांच प्रधान टेकचंद व प्रधान बाल किशन शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *