शाम से पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब से सटे जिलों पर देखने को मिलेगा

0

City24news@अशोक कौशिक 

नारनौल। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव और दिन व रात के तापमान में दो गुना अन्तर बना हुआ है। साथ ही सुबह से ही सम्पूर्ण इलाके में 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। आज शाम से पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब से सटे जिलों पर देखने को मिलेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सम्पूर्ण इलाके पर  सुबह से ही 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल रही है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज पश्चिमी पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र  बना हुआ है। जों आज शाम तक पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर पहुंचने की संभावना है । इसके प्रभाव से आज  19 फरवरी से 20 फरवरी के दौरान पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला व कुरुक्षेत्र जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति की हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। 

21 फरवरी को हरियाणा एनसीआर दिल्ली के उत्तरी और पूर्वी जिलों पर हल्की बारिश बूंदा-बांदी की संभावना बन रही है। जबकि हरियाणा के शेष पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में इस मौसम प्रणाली का कोई विशेष असर नहीं पड़ेगा। इस दौरान केवल सीमित स्थानों पर केवल बिखराव वाली छिटपुट बूंदा-बांदी हीं देखने को मिलेगी। साथ ही इन  इलाकों पर तेज़ गति की हवाएं चलने की संभावना भी है।  हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार दिन और रात के तापमान उछाल देखने को मिल रहा है। 

सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में दुगुने से ज्यादा अन्तर बने हुए हैं जो सभी जीवों विशेषकर मानव जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। सम्पूर्ण इलाके में लगातार मौसमी बुखार के( वायरल फीवर) के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस से 15.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। साथ ही साथ सम्पूर्ण इलाके में दिन के तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस से 30.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। 

जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश 12.0 डिग्री सेल्सियस और 10.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।  जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन के तापमान 29.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस के बीच बने हुए हैं। दिन में तेज़ धूप खिली रहने से आमजन को गर्मी का अहसास हुआ जबकि सुबह के धंटो के दौरान गुलाबी मीठी ठंड अपने रंग दिखा रहीं थी। आज जिला महेंद्रगढ़ में सुबह से 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में धुल उड़ती दिखाई दीं। साथ ही साथ वृक्षों के पत्ते भी भी गिरते नजर आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *