कनीना अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल बेअसर, सभी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रही 

0

Oplus_131072

City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | मांगो को लेकर पूरे प्रदेश भर में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल के बावजूद कनीना के उप नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल बेअसर रही | अस्पताल के डॉक्टर नियमित रूप से ड्यूटी पर पहुंचे और रोजमर्रा  की तरह मरीजों की जांच कर उनको दवाई दी | काबिले गौर है कि हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन द्वारा मांगों को लेकर बीती 8 दिसंबर को दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल घोषित की गई थी | जो अब अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल चुकी है | बता दें की उप नागरिक अस्पताल कनीना में सामान्यतया 300 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है| उसी तर्ज पर बृहास्पतिवार को भी ओपीडी सामान्य रही | जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को कोई परेशानी नहीं हुई | उप नागरिक अस्पताल कनीना कि एसएमओ डॉक्टर रेनू वर्मा ने बताया कि अस्पताल का कोई भी डॉक्टर हड़ताल में शामिल नहीं है सभी चिकित्सक सामान्य दिनों की भांति अपनी ड्यूटी पर हैं और मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई दे रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *