मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति नामजद
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | करीरा गांव में मारपीट कर व्यक्ति को घायल करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस बारे में जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका आपसी जमीनी विवाद चला आ रहा है। वह अपने दिव्यांग पुत्र शिवरतन के साथ बैलगाड़ी में बैठकर घर लौट रहा था। तब उसके बडे भाई के लडके भारत भूषण गाली देता हुआ आया ओर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायल जसवंत को परिजनों ने उप नागरिक अस्पताल कनीना में दाखिल कराया गया। कनीना सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
