जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आज

0

– उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में 15 परिवादों पर होगी सुनवाई
City24News/अनिल मोहनिया

नूंह | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 11 बजे लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में एजेंडे में शामिल कुल 15 परिवादों पर सुनवाई की जाएगी, जिनमें 5 पुराने तथा 10 नए परिवाद शामिल हैं।

उपायुक्त ने जिला प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का तथ्यात्मक एवं अद्यतन जवाब साथ लेकर आएं तथा बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें।

उन्होंने बताया कि बैठक में जिन प्रमुख शिकायतों पर सुनवाई होगी, उनमें सद्दीक नगर, नूंह निवासी इमरान, अनवर व अन्य की शिकायत हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) से संबंधित है। जटवाड़ा, खंड तावड़ू निवासी जितेंद्र की शिकायत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से, नूंह शहर निवासी आसिफ अली की शिकायत शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज से संबंधित है।

इसके अतिरिक्त गांव ढेंकली निवासी मोहम्मद जाहुल की शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, मोहम्मदपुर अहीर निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत पुलिस विभाग, जयसिंहपुर निवासी जमालुद्दीन की शिकायत तहसील कार्यालय नूंह से संबंधित है। गांव किरंज निवासी रोहतास की शिकायत खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय इंडरी, वार्ड नंबर-3 निवासी हारुन खान की शिकायत जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी है। इसी प्रकार चुन्नीपुरा, रोहतक निवासी जय भगवान की शिकायत शहीद हसन खां राजकीय मेडिकल कॉलेज, गांव बैंसी निवासी इबनस की शिकायत खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय इंडरी, गांव फलांडी निवासी मोहम्मद इदरीस बोहरा व अन्य की शिकायत खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय पिनगवां से संबंधित है। इसके अलावा जलालपुर, फिरोजपुर झिरका निवासी अब्दुल सलाम की शिकायत हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फिरोजपुर झिरका निवासी रोहताश सैनी की शिकायत नगर पालिका कार्यालय फिरोजपुर झिरका तथा साकरस निवासी राशिद की शिकायत लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) से संबंधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *