लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला की पुत्री हुई गायब, केस दर्ज
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना सदर थाना अंतर्गत एक गांव में लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला की 19 वर्षीय पुत्री लापता हो गई। जिसकी तलाश की जा रही है। इस बारे में महिला मंजू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह लिव इन रिलेशन में रह रही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त को सुबह करीब सवा चार बजे उसकी पुत्री घर पर नहीं मिली। जांच करने पर मालूम हुआ कि घर में रखे 20 हजार रूपये भी गायब हैं। लडकी का मोबाईल फोन घर पर मिला है जिसमें अज्ञात नम्बर से ‘बात करने सम्बंधी’ संदेश प्राप्त हुआ है। उन्होंने परीक्षित मोडी नामक युवक पर लडकी को अज्ञात स्थान पर छुपाकर रखने का संदेह जताया है। थाना इंचार्ज सजन सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर सीडीआर निकलवाने तथा केस दर्ज कर लडकी की तलाश की जा रही है।