मुख्यमंत्री को अपनी सेफ सीट नहीं मिल रही: अशोक अरोड़ा 

0

City24news/निकिता माधौगढ़िया
रेवाडी। एक तरफ जहां भाजपा में टिकटों को लेकर घमासान मचा हुआ है वहीं कांग्रेस पार्टी के विधायक चिरंजीव राव दिन प्रतिदिन अपना चुनाव प्रचार तेज कर रहे है। चिरंजीव राव ने लगभग पूरे शहर में पदयात्रा कर ली है और अब बाहर से कांग्रेसी नेता भी उनके समर्थन में आने लगे हैं। इसी कडी में पूर्व मंत्री अशोक अरोडा ने न केवल पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के साथ उनके निवास पर प्रेसवार्ता की बल्कि माॅडल टाउन, कृष्णा नगर, सैैक्टर 4 लोगों से जनसम्पर्क कर चिरंजीव राव को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीताने की भी अपील की। गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही पंजाबी समाज ने एकत्रित होकर चिरंजीव राव को अपना समर्थन दिया था। अशोक अरोडा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहूमत से अपनी सरकार बनाने जा रही है वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 85 पार के नारे पर कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी तो सेफ सीट मिल नही रही जहां से वे चुनाव लड सके। इस बार कांग्रेस पार्टी 70 से ज्यादा सीट जीतर अपनी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा चिरंजीव राव विधानसभा में लगातार मुद्दे उठाते हैं लोगों के सुख दुख में पंहूचते हैं, चिरंजीव राव का भविष्य बडा ही उज्जवल है ईलाके के विकास के लिए चिरंजीव राव को जीताना है।

वहीं कैप्टन अजय सिंह यादव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सपनों का सौदागर बताते हुए कहा कि इस बार भाजपा की 20 से नीचे सीटें आएगी। इस समय भाजपा वेटिलेर पर है, भाजपा के पास पूर्ण बहूमत नही है इसलिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि  गत विधानसभा चुनाव में टिकट का सही ढंग से वितरण नही हो पाया था। इस बार दक्षिणी हरियाणा को साधने के लिए जिताऊ कैंडिडेट्स को मिलनी चाहिए टिकट तभी कांग्रेस पार्टी 70 से ज्यादा सीटें जीतेगी। बीसी-ए को मिले टिकट में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा रेवाडी शहर में समस्याओं का बोलबाला है। पिछले 10 साल में भाजपा ने रेवाडी शहर में कुछ नही किया। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर शहर की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *