मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ जिले को दी 84 करोड़ की सौगात

0

 महाराजा शूर सैनी जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
– प्रदेश स्तरीय इस समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी रहे उपस्थित
-नारनौल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन
City24News/सुनील दीक्षित

कनीना | प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को नारनौल में आयोजित महाराजा शूर सैनी जयंती पर आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक जयंती नहीं बल्कि इतिहास का पुनर्जागरण है | उन्होंने लगभग 84 करोड रुपए लागत की 19 परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए | नई अनाज मंडी में आयोजित इस समारोह में उन्होंने कहा कि सैनी समाज का इतिहास प्राचीन और गौरवशाली रहा है |स्वतंत्रता आंदोलन में भी सैनी समाज की प्रमुख भूमिका रही है | सीएम सैनी ने कहा कि संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार महापुरुषों की जयंतियों को राज्य स्तर पर मना रही है | सरकार हरियाणा एक हरियाणवी एक की भावना से सभी वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए निरंतर कदम उठा रही है | गरीबों का कल्याण और उत्थान भाजपा सरकार का संकल्प था, है और रहेगा | समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री का प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, विधायक ओम प्रकाश यादव, विधायक कंवर सिंह यादव, लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, पूर्व विधायक डॉ अभय सिंह, पूर्व विधायक सीताराम यादव, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया | जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने नारनौल की डिस्ट्रीब्यूटर और री- मॉडलिंग पर 10 करोड रुपए,जल भंडारण टैंक  निर्माण के लिए 8 करोड रुपए, हुड्डा सेक्टर के विकास के लिए 5 करोड रुपए मंजूर किए | उन्होंने कहा कि मांगपत्र में दी गई बाकी मांगों को भी जल्द ही पूरा करवाया जाएगा | नारनौल में आईटीआई भवन का निर्माण, राजकीय कॉलेज में 12 कमरों का टीचिंग ब्लॉक,राजकीय महिला कॉलेज की चारदिवारी का निर्माण, नारनौल में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, डीएचबीवीएन का नया सब डिवीजन भी जल्द शुरू करने तथा बिजली की पुरानी तारों को बदलने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की | इसके अलावा नगर परिषद नारनौल में पुराने नल को कवर करने की भी घोषणा की जिस पर 60 करोड रुपए का खर्चा आएगा | 95 किलोमीटर की 36 सड़कों की भी मरम्मत करवाई जाएगी, 27 किलोमीटर की 6 सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है | शहर की 13 अनऑथराइज्ड कॉलोनियों को शीघ्र ही अप्रूव्ड  किया जायेगा |मुख्यमंत्री ने नारनौल के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड रुपए देने की भी घोषणा की | सैनी सभा नारनौल को मुख्यमंत्री ने अपने निजी खाते से 51 लाख रुपए देने की घोषणा भी की | शिक्षा मंत्री महिपाल ढाँढा, रणबीर गंगवा और आरती सिंह राव ने भी 11-11 लाख रुपए देने की घोषणा की |
 कनीना- समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री का स्वागत करते पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *