बुलंदशहर के हेडमास्टर पर लगे आरोप डराते हैं

0

बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र से आया है बड़ा मामला, दर्जन भर छात्राओं ने हेडमास्टर पर लगाया गंभीर आरोप व 9 से 13 साल की छात्राओं को गंदी वीडियो दिखाने का आरोप

समाचार गेट/अन्तराम महलोनिया

उत्तर प्रदेश| बुलंदशहर में दर्जन भर छात्राओं ने अपने स्कूल के हेडमास्टर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्राओं के आरोप के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज कराए गए एफआईआर में हेडमास्टर पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह डराने वाले हैं। एक शिक्षक कैसे छात्राओं के साथ इस प्रकार की हरकत कर सकता है, यह सवाल खड़े करता है। बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव के स्कूल के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। वहीं इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *