तिरंगा यात्रा का उद्देश्य हर घर लगे तिरंगा: डॉ वन्दना पोपली

0

City24news/निकिता माधौगढ़िया
रेवाड़ी। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी विधानसभा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के अध्यक्ष निखिल मांढैया के नेतृत्व में बड़े उत्साह और जोश के साथ निकाली गई। इस यात्रा में भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। यह यात्रा शहर के अग्रसेन चैक से शुरू होकर प्रमुख बाजारों से होती हुई शहर के झज्जर चैक तक पहुंची, जहां पर यात्रा का समापन किया गया। इस यात्रा में भाजपा रेवाड़ी जिला प्रभारी नसीम अहमद व जिला अध्यक्ष डा0 वन्दना पोपली मुख्य रूप से मौजूद रही। यात्रा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि यह यात्रा हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तो है ही साथ ही युवा पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने का भी एक प्रयास है। उन्होने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा लगे उसके लिए लोगों को प्रेरित करना है। उन्होने बताया कि इस तिरंगा यात्रा को लोगों ने खूब सराहा और बाजार में जगह-जगह यात्रा का स्वागत भी किया।

युवा मोर्चा के अध्यक्ष निखिल मांढैया ने बताया कि यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर नारे लगाए और लोगों को तिरंगे के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होने बताया कि इस यात्रा के दौरान बारिश में भी लोगों का उत्साह अपने देश के प्रति देखने लायक था। सभी लोग देश भक्ति के गानों पर झूमते हुए जा रहे थे।

जिला अध्यक्ष डा0 वंदना पोपली ने इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का धन्यवाद किया और आने वाले स्वतंत्रता दिवस को पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पीपीपी कोर्डिनेटर डा0 सतीश खोला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश बंसल, जिला महामंत्री सत्यदेव यादव व ईश्वर चनीजा, उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, अजय कांटीवाल, युद्धवीर फोगाट, सचिव नीरू भारद्वाज, जिला सोशल मीडिया प्रमुख एडवोकेट नितेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, बाबुलाल छाबड़ी, नीतू चैधरी, कृपा जैमिनी, एसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहतास वाल्मीकि, उषा आर्य, ओ बी सी मोर्चा जिला अध्यक्ष जयवीर योगी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक कोसलिया, जिला मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट प्रवीन शर्मा, पंडित हिमांशु पालीवाल, मुकेश रंगा, डॉ सौरब यादव, जतिन, अजय रंगा, संजय खटिक, मनीष रंगा, योगिंदर यादव, मनीष शर्मा, अजीत यादव, मनोज यादव, सौरब सैनी, विशाल ततारपुर, पवन चैहान, विकास कुमार सहित अनेक युवा पदाधिकारीं व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *