हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य भावी पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को जागृत करना : एसडीएम संजीव कुमार

0

हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाएं
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | एसडीएम तावडू़ संजीव कुमार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा व तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। एसडीएम संजीव कुमार ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय तावडू़ से हर घर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    एसडीएम संजीव कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य हमारी भावी पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है ताकि वे आगे चलकर देश के नवनिर्माण में अपना योगदान दें सके। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय पर्व है और देश के सभी नागरिक सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने घर पर तिरंगा फहराने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। तिरंगा हर भारतीय का गर्व है, इसी जज्बे के साथ देश के सम्मान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराए। उन्होंने ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के मद्देनजर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य चौक से होते हुए मैन बाजार सहित अन्य मुख्य स्थानों से होती हुई राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय तावडू़ में संपन हुई। 

  उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाएं। हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक वर्ग का सहयोग होना आवश्यक है। यह अभियान एक जन आंदोलन है और प्रत्येक देशवासी को इससे जुड़ना चाहिए। तिरंगा देश की एकता व अखंडता और लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करता है, ऐसे में जरूरी है कि भारतीय ध्वज संहिता का ध्यान रखें और सम्मान पूर्ण तरीके से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें। इस अवसर पर डीएसपी तावडू़ मुकेश कुमार, जिला खेल अधिकारी मनोज शर्मा, बॉक्सिंग कोच मनोज कुमार सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चें व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *