22 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

City24news@ब्यूरो

फरीदाबाद | डीसीपी बल्लबगढ़ अनिल कुमार के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए सिटी बल्लभगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र की टीम ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अर्पण है जो बिहार के सोहना गांव का रहने वाला है और सिटी बल्लभगढ़ थाना एरिया में रहता था। सिटी बल्लभगढ़ थाने में कल दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें 22 वर्षीय पीड़ित लड़की ने बताया कि वह एक अस्पताल में फैसिलिटी डिपार्टमेंट में नौकरी करती है। सबसे पहले लड़की की दोस्ती आरोपी अर्पण के साले सौरभ के साथ हुई थी। सौरभ ने पीड़ित लड़की को अपने जीजा अर्पण के घर पर रहने के लिए कहा था जहां सौरभ की पत्नी और उसके 2 बच्चे भी रहते थे। इस प्रकार लड़की अर्पण की घर रहने लगी। अगस्त 2023 में सौरभ की मृत्यु हो गई इसके पश्चात सौरभ की बहन बिहार चली गई और सौरभ का जीजा अर्पण पीड़िता के साथ अकेला रहने लगा। अर्पण ने लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और उसके साथ कई बार अवैध संबंध स्थापित किए। आरोपी पहले से शादीशुदा था और लड़की से दूसरी शादी करने का दबाव बनाने लगा और धमकी देने लगा कि यदि उसने शादी नहीं की तो वह सुसाइड कर लेगा और सुसाइड नोट लिखकर लड़की को फसा देगा। इसके बाद लड़की अपने घर चली गई परंतु आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके पश्चात पीड़ित लड़की ने तंग आकर थाने में शिकायत दी जिसके आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *