सिवानी में व्यापारी से रुपए लूटने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

0

City24news/सोनिका सूरा
सिवानी | सिवानी पुलिस ने अनाज मंडी सिवानी में व्यापारी से रुपए लूटने के मामले में एक आरोपी को सिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना सिवानी के सहायक उप निरीक्षक संदीप ने व्यापारी से पिस्तौल पॉइंट पर रुपए लूटने के मामले में एक आरोपी को सिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है | गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमित उर्फ भोला पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर- 11 सिवानी के रूप में हुई है। आरोपी अमित मेहनत मजदूरी का कार्य करता है | वही आर्थिक तंगी के कारण अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अनाज मंडी की रैकी करने के बाद अनाज मंडी  में दुकान को वारदात के लिए चुना था। आरोपी वारदात के समय दुकान के बाहर रहकर रैकी कर रहा था। पुलिस टीम के द्वारा दो आरोपियों को वारदात वाले दिन ही काबू कर लिया था।

आरोपी अमित को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया | जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *