todaynews

गांव भतौला में विधायक राजेश नागर का जोरदार स्वागत

विधायक राजेश नागर ने स्थानीय लोगों की कई मांगों का मौके पर किया निदान बोले, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए वोट करेंCity24news/ब्यूरोफरीदाबाद। तिगांव विधानसभा के राजेश नागर का गांव भतौला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने विधायक राजेश नागर का फूल माला और चांदी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। समारोह में पहुंचे विधायक राजेश नागर से ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याएं भी बताईं जिनका अधिकारियों से कहकर मौके पर ही निदान किया गया। नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा की जनता ने उन्हें बहुत प्रेम और समर्थन दिया है। यह प्रेम समर्थन दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसमें कोई संशय भी नहीं है। फिर भी मैं आप लोगों से अपील कर रहा हूं कि तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार लाने के लिए मतदान करना। मैं आपके बीच रहने वाला प्रतिनिधि हूं। विधायक राजेश नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिन रात मेहनत कर हरियाणा को नित नई ऊंचाई देने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में भर्ती अटकाने वाले गैंग परेशान हैं कि वह नौकरियों को क्यों रुकवा नहीं पा रहे हैं। बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरियां देने वाले सीएम नायब सिंह सैनी के प्रति लोगों में इतना प्रेम है कि वह जहां भी जाते हैं, वहां भाजपा संगठन के साथ साथ आम लोग भी बड़ी संख्या में जुटते हैं और सीएम द्वारा हाल ही में गु्रप डी और शिक्षकों की भर्ती करने पर धन्यवाद अदा कर रहे हैं। विधायक राजेश नागर ने लोगों से कहा कि सीएम सैनी ने तिगांव के लिए किसी भी प्रस्ताव को न नहीं कहा है। इसलिए हमें हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार चुनना है। इस अवसर पर सुरेंद्र पार्षद, वीर सिंह नंबरदार, अतर सिंह नंबरदार, सिंह राज, लिक्खी, चरण सिंह, राम सिंह, हवलदार संतराम, ओमकार प्रधान, फिरे चंदीला, सुभाष नेताजी, बलजीत, अजब चंदीला, अजीत चंदीला, नेम भाटी, रतन सिंह वकील, चरण पाल, संतराम, अशोक चंदीला, खैर सिंह, लाला चंदीला, ओम प्रकाश चंदीला, पंकज चंदीला, रामजीलाल नेताजी, जगराम चंदीला, धर्मेंद्र चंदीला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

होडल थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखना मामले में 2 साल से फरार भगोड़े अपराधी को किया गिरफ्तार

City24news/हरिओम भारद्वाजहोडल | पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री चंद्र मोहन आईपीएस  के निर्देश अनुसार...

खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने पलवल जिले में 95 करोड़ रुपए की लागत से 6 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

City24news/ज्योति खंडेलवालपलवल | खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने पलवल जिले में 95 करोड़ रुपए की लागत से 6 विकास...

गांव चांदपुर हुआ सरपंच सूरजपाल के प्रयास से नशामुक्त

City24news/कविता गौड़फरीदाबाद/बल्लभगढ़। नशा मुक्त हरियाणा मिशन के तहत जहां एक तरफ पुलिस और विभिन्न संस्थाओं के जरियें लोगों को नशा...

शहीदों के प्रति शुक्रगुजार रहें देशवासी: राजेश नागर

कौराली गांव में शहीद देवेंद्र सिंह भाटी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पणCity24news/ब्यूरोफरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने गांव कौराली में तिरंगा...

एनएचएम कर्मचारियों ने मुंडवाया सिर

City24news/ब्यूरोफरीदाबाद। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल का जहां 18वां दिन था, वहीं एचआईवी कर्मचारियों की हड़ताल का सोमवार को 12वां दिन...

मांगों को लेकर छात्र भड़के तो एबीवीपी ने जताया समर्थन

एबीवीपी ने अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापनCity24news/ब्यूरोफरीदाबाद | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फरीदाबाद के प्रतिनिधि मंडल...

समाधान शिविर में आई शिकायतों का समय अनुसार करें निपटान : एडीसी

City24news/ब्यूरोफरीदाबाद | अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने कहाकि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत का समाधान सभी अधिकारी...

जेआरसी का युवा दिवस पर नशा मुक्ति शपथ अभियान

City24news/ब्यूरोफरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने आदेशानुसार गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता...

हरियाणा में गरीब का बेटा मुख्यमंत्री बनकर कर रहा गरीबों का उत्थान: कृष्ण पाल गुर्जर

मुख्यमंत्री कल्याणकारी योजनाओं से किसान, महिला, युवा और गरीब की बदल रहे जिंदगी: गुर्जरहिसाब मांगे यात्रा करने वाली कांग्रेस जनता...