todaynews

आगामी 09 मार्च को आयोजित की जाएगी इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम कुनाल गर्ग।

City24news@अनिल मोहनियां नूंह | मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुनाल गर्ग ने बताया कि आगामी 09...

हरियाणा श्रम विभाग श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : उपायुक्त 

City24news@अनिल मोहनियां नूंह |  उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के...

सोशल मीडिया पर ना डालें आपत्तिजनक पोस्ट वरना होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।

City24news@अनिल मोहनियां नूंह | लिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक नूंह ने आमजन को संदेश देते हुए...

 डॉ.राधाकृष्णन राज्य केंद्रीय पुस्तकालय में एक शानदार निशस्त शाम-ए-सुख़न मुनअक़्क़िद की गई 

City24news@ब्यूरो फ़रीदाबाद | फ़रीदाबाद की साहित्यिक संस्था परवाज़ ए ग़ज़ल द्वारा  जयपुर के डॉ.राधाकृष्णन राज्य केंद्रीय पुस्तकालय में 10 फरवरी,...

ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने किया  “ग्राम परिक्रमा यात्रा” अभियान का किया शुभारंभ

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पूरे देश में ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरूआत कर दी। पार्टी के...

सुरजीत अधाना बने प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद। प्रदेश बीजेपी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में लहंडोला गांव निवासी जिला पार्षद प्रतिनिधि सुरजीत अधाना को सदस्य नियुक्त किया गया है।  सुरजीत अधाना ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करण देव कंबोज व प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष विपुल गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जिम्मेदारी के अनुसार पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा वैश्य समाज: अशोक बुवानीवाला

City24news@ब्यूरो फ़रीदाबाद । अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने सभी राजनीतिक दलों से हाल ही में होने वाले लोकसभा चुनाव में हरियाणा से एक लोकसभा सीट वैश्य समाज के व्यक्ति को देने की मांग की है। वह आज यहां साई धाम में समाज के लोगों की बैठक लेने आए हुए थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल, युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रवि गर्ग, राजेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, यशपाल आर्य, रीना अग्रवाल, डॉ. निधि अग्रवाल, डॉ अजय गोयल, उमाशकंर गर्ग, मोती लाल गुप्ता, उत्कर्ष गर्ग, पंकज सिगला, राजन गुप्ता, योगेश सिगला, कविता सिंगला, संजय सिंगला एडवोकेट कुसुम अग्रवाल , जितेंद्र सिंगला, प्रदीप गुप्ता, ललित गोयल, नरेंद्र जैन, शिवचरण गर्ग, भगवत स्वरूप गोयल, अतुल सिंगला, सामलिया गुप्ता, शीतल जैन, विजय मंगला, हर्षित जैन आदि वैश्य जन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा की खाली हो रही सीट पर भी वैश्य समाज के लोगों का हक बनता है और उन्हें यह हक मिलना ही चाहिए इस बात को लेकर जल्दी ही समाज का एक शिष्टमंडल भाजपा के नेताओं से मिलेगा और मांग करेगा की राज्यसभा की खाली हो रही सीट वैश्य समाज के व्यक्ति से भरी जाए। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाज 15 सीटों की मांग कर रहा है जिसमें पंचकूला और बल्लभगढ़ सबसे पहली सीटें हैं। जहां समाज के लोगों की आबादी सबसे ज्यादा है। साथ ही अंबाला, करनाल, थानेसर, जींद, हिसार, सिरसा, भिवानी, कैथल, पानीपत, सोनीपत, पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव और रोहतक सीट पर अग्रवाल समाज के लोग काफी मजबूत हैं। इसके अलावा जींद जिले की नरवाना सीट ऐसी है जहां अग्रवाल समाज के बिना जीत हासिल करना संभव नहीं है लेकिन यह सीट अनुसूचित जाति के लोगों के लिए आरक्षित है। उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा टैक्स वैश्य समाज के लोग भर रहे हैं। समाज के लोगों के पैसे से देश चल रहा है लेकिन राजनीतिक दलों ने इस समाज के लोगों को लंच और मंच की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी देकर अपने कर्तव्य की इति श्री कर ली है और राजनीति में उन्हें उनकी हिस्सेदारी नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करने में वैश्य समाज के लोगों की अहम भूमिका थी महात्मा गांधी से लेकर लाला लाजपत राय और यमुनालाल बजाज समेत आजादी की लड़ाई लड़ने वालों में 29% हिस्सा वैश्य समाज का था प्रदेश के विकास में बनारसी दास गुप्ता समेत हजारों नेताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई लेकिन जब बात लोकसभा और राज्यसभा की आती है तो अग्रवाल समाज के लोगों को दरकिनार किया जा रहा है। अब समाज जागृत हो चुका है और 10 मार्च को अंबाला में समाज में राजनीतिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें समाज के लोग समाज के हित की बात करेंगे। उन्होंने फ़रीदाबाद क्षेत्र के लोगों को अंबाला में होने वाले स्वाभिमान सम्मेलन में भाग लेने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों में राजनीति में अपनी भागीदारी को लेकर काफी जागरूकता आई है। यही कारण है कि पिछले निगमों, नगर परिषदों व नगर पालिकाओं के चुनावों में पूरे प्रदेश में अग्रवाल समाज के काफी संख्या में लोग विजयी हुए हैं और चेयरमैन बने हैं। उन्होंने कहा कि उनके संगठन का प्रदेश के सभी  ब्लॉकों में गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वो भाजपा के अतिरिक्त कांग्रेस व आप पार्टी के अध्यक्षों से भी मिलकर उनसे भी समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों चुनावों में भागीदारी होने के बारे में बात करेंगे। कार्यक्रम में केदारनाथ अग्रवाल ने मंच संचालन किया।

माई दूज के उपलक्ष्य में सत्ती मेले का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं की उमडी भीड

City24news@ऋषि भारद्वाज होडल | बृज क्षेत्र के एतिहासिक सत्ती सरोवर पर रविवार को माई दूज के उपलक्ष्य में सत्ती मेला...