todaynews

अवैध शराब तस्करी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

City24news/ब्यूरोफरीदाबाद| 29 अप्रैल, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने के लिए...

खेलों से हमारे तन मन और जीवन का विकास होता है – राजेश नागर

सेक्टर 77 में आयोजित टूर्नामेंट में 400 से ज्यादा फुटबॉल एवं बास्केटबॉल खिलाडिय़ों ने की भागीदारी City24news/ब्यूरोफरीदाबाद। सेक्टर 77 स्थित नवआरम्भ स्पोर्ट्स अकादमी ने द्वितीय बास्केटबॉल एवं फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर ने शिरकत की। उन्होंने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया और खेलों को जीवन का प्रमुख अंग बनाने पर बधाई दी। विधायक नागर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का प्रमुख अंग होना चाहिए। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और व्यक्ति का जीवन भी निखरता है। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी का जीवन संयमित होता है और उसे जीवन में आने वाली चुनौतियों से भलीभांति निपटना आता है। राजेश नागर ने कहा कि खेलों के जरिए आप अपनी आजीविका भी कमा सकते हैं। आज हरियाणा की सरकार द्वारा दिए गए इनाम की राशियों और नौकरियों के सहारे अनेक खिलाडिय़ों ने अपने परिवारों की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव किए हैं। नागर ने सभी भागीदारों और आयोजकों को भी सुंदर सफल आयोजन की बधाई दी। इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का आयोजक जितेंद्र नागर आदि ने जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद के विभिन्न स्कूलों एवं स्पोट्र्स अकादमियों से 400 से अधिक खिलाडिय़ों ने सहभागिता की। दो दिन चले इस टूर्नामेंट के विजेताओं को विधायक राजेश नागर ने इनाम और सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस अवसर पर लोकेश गुलाटी, ऋषि पाल नागर, वेद प्रकाश यादव, राजबीर नागर, सुरेश गुलाटी, राजेश सहगल, करतार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एसडी विद्यालय ककराला में हुआ विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

City24news/सुनील दीक्षितकनीना| एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में शनिवार को विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छठी से...

महिलाओं को दिए गए निशुल्क सेनेटरी पैड

City24news/ब्यूरोफरीदाबाद।सांई मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शनिवार को पल्ला एरिया स्थित रोशन नगर की सामाजिक कार्यकर्ता रोमाना जी को वहां की महिलाओं के लिए निशुल्क सेनेटरी पैड दिए गए। ट्रस्ट के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा कई स्लम बस्तियों में सेनेटरी पैड निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ताकि महिलाओं को संक्रमणता से बचाया जा सके। संस्था द्वारा सर्वाइकल कैंसर पर भी जागरूकता अभियान आयोजित किये जा रहे हैं । हाल ही में संस्था ने राजकीय महिला आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन किया था और वहां की लड़कियों को निशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए थे ।

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं कक्षा के 80 विद्यार्थियों को बांटे टैबलेट

City24news/ज्योति खंडेलवालपलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि विद्यार्थी डिजिटल तकनीक से स्मार्ट बनें।...

प्रियंका मनोज अग्रवाल महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नियुक्त

City24news/ब्यूरोफरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधानसभा की इलेक्टेड पीसीसी डेलीगेट व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल की धर्मपत्नी प्रियंका मनोज अग्रवाल को हरियाणा प्रदेश...

कनीना शहर थाना पुलिस ने भिवानी से चोरी हुई बाईक को बरामद किया

City24news/सुनील दीक्षितकनीना| कनीना शहर थाना पुलिस ने 2023 में भिवानी से चोरीशुदा एक बाईक को बरामद करने में सफलता हासिल...