latestnews

लोकसभा आम चुनाव-2024, 10-फरीदाबाद लोकसभा के लिए अधिसूचना जारी

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने जारी की अधिसूचना, अधिसूचना के साथ ही नामांकन का कार्य भी शुरूCity24news/ब्यूरोफरीदाबाद| 29 अप्रैल। लोकसभा आम...

लोक सभा उम्मीदवारों के नामांकन प्रक्रिया के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

City24news/ब्यूरोफरीदाबाद| 29 अप्रैल। जिलाधीश विक्रम सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोक सभा उम्मीदवारों के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वभर में बढ़ाई भारत की साख : कृष्णपाल गुर्जर

विशिष्ट जनसंवाद कार्यक्रम में प्रबुद्ध नागरिकों ने मोदी सरकार के कार्यकलापों पर जताई सहमति City24news/ब्यूरोफरीदाबाद। भाजपा के लोकसभा संयोजक अजय गौड़...

लोकसभा आम चुनाव-2024, 10-फरीदाबाद लोकसभा के लिए अधिसूचना जारी

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने जारी की अधिसूचना, अधिसूचना के साथ ही नामांकन का कार्य भी शुरू City24news/ब्यूरोफरीदाबाद| 29 अप्रैल। लोकसभा...

खेलों से हमारे तन मन और जीवन का विकास होता है – राजेश नागर

सेक्टर 77 में आयोजित टूर्नामेंट में 400 से ज्यादा फुटबॉल एवं बास्केटबॉल खिलाडिय़ों ने की भागीदारी City24news/ब्यूरोफरीदाबाद। सेक्टर 77 स्थित नवआरम्भ स्पोर्ट्स अकादमी ने द्वितीय बास्केटबॉल एवं फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर ने शिरकत की। उन्होंने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया और खेलों को जीवन का प्रमुख अंग बनाने पर बधाई दी। विधायक नागर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का प्रमुख अंग होना चाहिए। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं और व्यक्ति का जीवन भी निखरता है। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी का जीवन संयमित होता है और उसे जीवन में आने वाली चुनौतियों से भलीभांति निपटना आता है। राजेश नागर ने कहा कि खेलों के जरिए आप अपनी आजीविका भी कमा सकते हैं। आज हरियाणा की सरकार द्वारा दिए गए इनाम की राशियों और नौकरियों के सहारे अनेक खिलाडिय़ों ने अपने परिवारों की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव किए हैं। नागर ने सभी भागीदारों और आयोजकों को भी सुंदर सफल आयोजन की बधाई दी। इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का आयोजक जितेंद्र नागर आदि ने जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद के विभिन्न स्कूलों एवं स्पोट्र्स अकादमियों से 400 से अधिक खिलाडिय़ों ने सहभागिता की। दो दिन चले इस टूर्नामेंट के विजेताओं को विधायक राजेश नागर ने इनाम और सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस अवसर पर लोकेश गुलाटी, ऋषि पाल नागर, वेद प्रकाश यादव, राजबीर नागर, सुरेश गुलाटी, राजेश सहगल, करतार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 133वी जयंती मनाई

City24news/ब्यूरोबल्लभगढ़। डॉ अंबेडकर मिशन सोसाइटी बल्लबगढ़ द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 133वी जयंती मनाई गई। बल्लभगढ़ के...

एसडी विद्यालय ककराला में हुआ विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

City24news/सुनील दीक्षितकनीना| एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में शनिवार को विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छठी से...

महिलाओं को दिए गए निशुल्क सेनेटरी पैड

City24news/ब्यूरोफरीदाबाद।सांई मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शनिवार को पल्ला एरिया स्थित रोशन नगर की सामाजिक कार्यकर्ता रोमाना जी को वहां की महिलाओं के लिए निशुल्क सेनेटरी पैड दिए गए। ट्रस्ट के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा कई स्लम बस्तियों में सेनेटरी पैड निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ताकि महिलाओं को संक्रमणता से बचाया जा सके। संस्था द्वारा सर्वाइकल कैंसर पर भी जागरूकता अभियान आयोजित किये जा रहे हैं । हाल ही में संस्था ने राजकीय महिला आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन किया था और वहां की लड़कियों को निशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए थे ।