hindinews

कॉंग्रेस ने नूंह जिला मुख्यालय से शुरू किया घर घर कॉंग्रेस अभियान 

 City24news@अनिल मोहनियां नूंह | कॉंग्रेस विधायक दल के उप नेता नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने गुड़गांव लोकसभा के कोर्डिनेटर...

श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण विवाह के प्रसंग को भक्तों ने मंत्रमुग्ध होकर सुना

City24news@रोबिन माथुर हथीन | गांव बहीन स्थित कुंडा मन्दिर पर आयोजित की जा रही  श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भक्तों...

शहर में हो  रहे लगातार अतिक्रमण को लेकर लोगों का निकलना हुआ दूभर

City24news@ऋषि भारद्वाज होडल | शहर में रोजाना लगातार अतिक्रमण खोखो को रखकर दुकानों के आगे समान को रखकर रहडियां लगातार...

गांव जटौली में सात दिवसीय वेद प्रचार सप्ताह एवं वेद कथा का आयोजन किया जाएगा 

City24news@ऋषि भारद्वाज होडल | आर्य समाज जटौली के तत्वाधान में दिनांक 19-02-2024 से सात दिवसीय वेद प्रचार सप्ताह एवं वेद...

छात्रा कविता और छात्र देव बने बेस्ट एथलीट

City24news@ब्यूरो बल्लभगढ़| तिगांव स्थित शहीद स्मारक गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के 39 वें दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को विधिवत रूप से समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में छात्रा कविता और छात्र देव को बेस्ट एथलीट चुना गया। प्रतियोगिता के  विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं गवर्नमेंट कॉलेज नचौली की प्रिंसिपल डॉ़ सुनिधि ने भाग लिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए खेलों के सफल संचालन की बधाई दी। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बुलक कार्ट रेस (महिला) प्रतियोगिता में छात्रा सरिता व काजल प्रथम, शीतल व आरती सेकंड, रचना व जिया तीसरे स्थान पर रहीं। जैवलिन भाला फेंक प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में अभिषेक प्रथम, अनुराग सेकंड व विकास तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर रेस पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में अशोक प्रथम,  देव सेकंड और राहुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक प्रतियोगिता महिला वर्ग में शीतल भाटी प्रथम, सारिका सेकंड व मोहनी तीसरे स्थान पर रही। 100 मी रेस महिला वर्ग में कविता फर्स्ट, काजल सेकंड व हिमांशी थर्ड स्थान पर रही। लंबी कूद प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में राहुल प्रथम, देव सेकंड व सागर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर महिला रेस में कविता प्रथम, शीतल भाटी सेकंड और काजल तीसरे स्थान पर रही। इस वर्ष के दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कॉलेज के बेस्ट एथलीट का अवार्ड बीए सेकंड ईयर की छात्रा कविता और बीएससी सेकंड ईयर के छात्र देव को दिया गया। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल चंद्रशेखर वशिष्ठ ने खेलों की संचालिका डॉ़ शशी बाला के साथ-साथ समस्त आपको बधाई दी एवं विजेताओं और प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गवर्नमेंट कॉलेज मोहना से शैलेश्वर कौशिक विशेष तौर पर मौजूद रहे।

एस पी एस इंटरनेशनल के सभागार में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य काउंसलिग कार्यक्रम

City24news@हेमलता पलवल | एस.पी.एस इंटरनेशनल के सभागार में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं मार्गदर्शन के लिए वीरवार को करियर गाइडेंस...

You may have missed