breakingnews

मेवात इंजिनियरिंग काॅलेज, पल्ला में हुआ दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

जिला उपायुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की दावत-ए-इफ्तार में सैंकडों लोगों ने शिरकत कर...

सिविल प्रशासन व ITBP. फोर्स के अधिकारियों/ जवानों ने किया फ्लैग मार्च 

आमजन से शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाने व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की  निर्भीक होकर करें मतदान-पुलिस...

केवाईसी ऐप से मतदाता देखें अपने उम्मीदवार की प्रोफाइल : उपायुक्त

केवाईसी एप मतदाता के अधिकारों को बनाती है सशक्त प्रत्याशी की जानकारी प्राप्त करने में एप सहायक City24news/अनिल मोहनियां नूंह| उपायुक्त...

कामधेनु संस्थान में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित।

तावडू उपमंडल के गाँव बिस्सर अकबरपुर   कामधेनु संस्थान में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया City24news/अनिल मोहनियां नूंह | इस अवसर...

सोमवार को कनीना मंडी में सरसों बेचने वाले किसानों की लगी ढाई किलोमीटर लंबी लाईन

पुलिस कर्मचारियों ने बनाई सुचारू यातायात की व्यवस्थाआज मंगलवार से होगी रोस्टरवाईज खरीद City24news/सुनील दीक्षित कनीना| सोमवार को कनीना मंडी...

नागेंद्र भड़ाना: हरियाणा राजनीति में अपनी भूमिका से बनाई पहचान

समाचार गेट/फरीदाबाद ब्यूरो फरीदाबाद| नागेंद्र भड़ाना ऐसे नेता हैं जो हरियाणा राजनीति में अपनी भूमिका से अच्छी तरह से पहचान...

युवाओं के लिए भविष्य के रास्ते खोलता है खेल – राजेश नागर

विधायक राजेश नागर ने युवा खिलाड़ी को दिया आशीर्वाद  City24news/फरीदाबाद ब्यूरो फरीदाबाद गांव कांवरका निवासी युवा धावक सोनिया सागर ने आज विधायक राजेश नागर के निवास पर पहुंचकर उन्हें अपनीउपलब्धियों से परिचित कराया और उनसे भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया।नागर ने भी बेटी की उपलब्धि के लिए सराहा और इसी प्रकार मेहनत करते हुए अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करने केलिए शुभकामनाएं दीं। गांव कांवरका निवासी सोनिया सागर रेसर हैं और अब तक वह दर्जनों पदक जीत चुकी हैं जिसमें जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदक शामिल हैं। वह हाल ही में गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटी हैं और उनका सपना है कि वह ओलंपिक में देश का नाम रोशन करें। उनके कोच अरुण रावत दीघोट भी साथ थे। अरुण ने विधायक राजेश नागर को बताया कि सोनिया रेसिंग के साथ साथ योगा में भी पकड़ रखती हैं। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकारों ने बड़ा काम किया है। यही कारण है कि आज देश के हर खेल कंपटीशन में हरियाणा के खिलाडिय़ों की भागीदारी रहती है। हरियाणा की भाजपा सरकार देश में सर्वाधिक खेल इनाम देने वाली राज्य सरकार है। जिसकी खेल नीति को अन्य सरकारें भी फॉलो कर रही हैं। नागर ने कहा कि बेटी को खूब पढ़ाओ और खेल खिलाओ। हमारा आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ है। उन्होंने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव मोदीमय है जिसका कारण यह खिलाड़ी भी हैं। हमारे खिलाडिय़ों ने मोदीजी की खेल नीति के कारण इस बार ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। हम अपने खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के लिए नीति और नीयत दोनों से उनके साथ हैं।