नायब सिंह सैनी के सीएम बनने की खुशी में जगह- जगह बांटी गई मिठाइयां

0

City24newsहेमलता

पलवल | नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मनोहर लाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। जिसके बाद नायब सैनी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इधर प्रदेश के नए सीएम रूप में नायब सिंह सैनी के नाम की घोषणा के बाद से उनके समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का महौल है। पलवल में भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने अपनी टीम के साथ जिला कार्यालय पर जमकर जश्न मनाया। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बनाए जाने की ख़ुशी में मिठाई बांटकर व बम-पटाके चलाकर एक दूसरे को कार्यकर्ताओ ने बधाइयां दी। 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि नायब सिंह सैनी अपनी कार्य शैली की बदौलत पहले भी लोगों के दिलों पर राज करते रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नायब सैनी को प्रदेश का सीएम बनाने का फैसला काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआती तौर से ही नायब सिंह सैनी बड़े मेहनती और ईमानदार रहे हैं और उनकी कार्यशैली हमेशा प्रत्येक व्यक्ति व समाज के लिए बेहतरीन रही है।

सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने ही हरियाणा के लोगों में अलग प्रकार की खुशी देखी जा रही थी। अब जब उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सेहरावत, महेंद्र भड़ाना, वीरपाल दीक्षित, दिनेश कोशिक सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं

प्रदेश की कमान नायब सिंह सैनी को सौंपने की खुशी में ऑल इंडिया सैनी समाज द्वारा मिठाइयां बांटी गई। समाज के प्रदेश अध्यक्ष मानक चंद सैनी व गिरीराज सैनी ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सैनी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को प्रदेश की कमान सौंपकर भाजपा सरकार ने पिछड़ों को सम्मान देने का काम किया है। आने वाले चुनाव में पिछड़ा वर्ग भाजपा सरकार को भारी मतों से जिताने का कार्य करेगा। सैनी समाज इस सम्मान के लिए भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करता है।

मानक चंद सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र से सांसद मानक चंद सैनी को पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, अब उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है। इससे समाज में खुशी की लहर है। लोग मिठाइयां बांटकर खुशियां मना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *