राष्ट्रोत्थान और जनसेवा  कार्य की वजह से हर हिंदुस्तानी के हृदय में सुषमा स्वराज रहेगी  जीवित : डॉ वंदना पोपली

0

City24news/निकिता माधौगढ़िया
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की ओजस्वी वक्ता, सौम्यता और सादगी की प्रतिमूर्ति, भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म विभूषण सुषमा स्वराज की आज पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय पर उन्हे पुष्प अर्पित कर सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।  भाजपा जिला अध्यक्षा डॉक्टर वंदना पोपली ने उन्हे अपने अश्रपूर्ण   श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की सुषमा जी ने आजीवन राष्ट्रोत्थान और जनसेवा के जो महत्त्वपूर्ण कार्य किए, उनकी बदौलत वे हर हिंदुस्तानी के हृदय में सदैव जीवित रहेंगी। जिला अध्यक्षा ने बताया की पूरा देश आज उन्हें याद कर   है। वह दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। उनके विरोधी भी उनके मुरीद थे। प्रवासी भारतीयों की सहायता करने के लिए उन्हें सुपरमाम आफ इंडिया भी कहा जाता है। उन्होंने बताया की विदेश मंत्री रहते उन्होंने विदेशो में हिन्दुस्तान का मान सम्मान बढ़ाया। भाजपा जिला कार्यालय में उन्हे श्रद्धांजलि देने वालो में जिला महामंत्री सत्यदेव यादव,  जिला उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, अजय पटौदा, जिला सचिव सुमन चौहान, नीरू भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू चौधरी, दीपा भारद्वाज, मोर्चा अध्यक्ष जयवीर योगी, रोहताश वाल्मीकि, कविता गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला,बाबूलाल छावड़ी, राम सिंह छावड़ी, डॉक्टर सौरब यादव, सतीश बूढ़ाना, महेन्द्र भेड़ी, शैलेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, दीपक कुमार, गोल्डी चौहान, रोशन लाल, अभिषेक डागर, राजेंद्र सिंघल, चेयरमैन कँवर सिंह, एडवोकेट मुकेश रंगा, राजीव आहूजा, सरोज सिक्का, रुचिका नागपाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *