सूर्य नमस्कार से सम्पूर्ण शरीर के योग हो जाते हैं : सुनील देवी

0

City24news@अशोक कौशिक 

नारनौल। हरियाणा योग आयोग आयुष विभाग, शिक्षा विभाग व खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 1 फरवरी से 20 फरवरी तक चलाए जा रहे  हर घर परिवार सूर्य नमस्कार राज्य स्तरीय अभियान के तहत आज गांव निम्बी छाजियावास में सूर्य नमस्कार करवाया। इस अभियान में हर आयु वर्ग के महिलाओं और पुरषों ने भाग लिया।

आयुष योग सहायक सुनील देवी ने कहा कि सूर्य नमस्कार करने से सम्पूर्ण शरीर के योग हो जाते हैं। सूर्य नमस्कार करने से शारीरिक व मानसिक लाभ होता है। कोई भी योग हो उसका पूरा फायदा तभी मिलता है जब उसको सही तरीके से किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर प्रतिदिन सूर्य नमस्कार किया जाए तो बीमारियां होने की संभावना बहुत कम रहती है। सूर्य नमस्कार का प्रतिदिन सुबह अभ्यास करने से मोटापा, कब्ज मधुमेह व अन्य बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *