सूरजपाल भूरा ने दी मुख्यमन्त्री को जीतने की अग्रिम शुभकामनाएं

0

समाचार गेट/भावना कौशिश

फरीदाबाद। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सूरजपाल भूरा ने संत कुटीर मुख्यमंत्री हरियाणा के निवास चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर उन्हें करनाल विधानसभा के उपचुनाव पर जीत की अग्रीम शुभकामनाएँ दी। साथ ही उन्होंने हरियाणा में 10 कि 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा के जीतने की भी माननीय मुख्यमंत्री जी को अग्रीम बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। मुलाकात के विषय में पूछने पर उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी से हरियाणा के सभी सरपंचों के विषय पर भी सार्थक चर्चा हुई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मान्यवर नायब सिंह सैनी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा की 4 जून को अचार संहिता हट जायेगी उसके तुरंत बाद हरियाणा के सभी सरपंचों को बहुत बड़ी ख़ुशख़बरी मिलने वाली है। मुख्यमंत्री जी की सादगी भरी मुलाक़ात से प्रतीत होता है की हरियाणा के मुख्यमंत्री आदरणीय नायब सिंह सैनी हरियाणा की सभी ग्राम पंचायतों में कैसे और अच्छा विकास हो सकता है वह भली भाँति जानते है और समझते भी है इसीलिए बहुत जल्द ही हरियाणा के सरपंचों को कुछ और अधिकार भी मिलने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *