सुंदरह के युवक की रहस्यमय परिस्थिति में मौत,पिता की शिकायत पर पत्नी सहित 4 के विरूध केस दर्ज

0

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना सदर थाना अंतर्गत गांव सुंदरह निवासी एक युवक रहस्यमय पस्थिति में दम तोड गया। परजिनों ने ससुरालजनों के मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस बारे में सुदंरह वासी औमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे दीपक की शादी छह वर्ष पूर्व माजरा में सुरेश आकोदा की बेटी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही वह सुंदरह में दीपक के साथ रहने को सहमत नहीं थी। उसने अपने माता-पिता व मामा के कहे अनुसार दीपक के खिलाफ केस भी दर्ज करवाए थे, जो न्यायालय में विचाराधीन थे। अदालत के आदेश पर उसकी ओर से पत्नी को गुजाराभत्ता भी दिया जा रहा था। 26 जुलाई को उसकी कोर्ट में पेशी थी। उसके अधिवक्ता ने बताया कि दोपहर के समय उसे उसे तारीख से फारीग कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि दीपक पर खर्चे का दबाव था जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। सांय करीब 7 बजे वह लडखडाता हुआ घर पंहुचा ओर गिर गया। जिसे परिजन महेंद्रगढ के निजी अस्पताल में लेकर गए जहां उसने दम तोड दिया। उन्होंने दीपक की पत्नी,माता-पिता तथा मामा पर दीपक को परेशान कर उसकी मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उपरोक्त चारों लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *