8 विधानसभा पर चुनाव लड़ेगी एस यू सी आई कम्युनिस्ट

0

एस यू सी आई कम्युनिस्ट हरियाणा विधान सभा चुनाव में प्रदेश के 8 विधान सभा क्षेत्रों से चुनाव लडेगी
City24news/निकिता माधौगढ़िया
रेवाड़ी | इस आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि रेवाड़ी जिला के कोसली विधान सभा क्षेत्र से रामकुमार निमोठ, महेंद्रगढ़ जिला की अटेली विधानसभा क्षेत्र से ओमप्रकाश, भिवानी जिला की भिवानी विधान सभा क्षेत्र से राजकुमार, कैथल जिला की पुंडरी विधानसभा क्षेत्र से बाबूराम, गुड़गांव जिला की बादसापुर विधानसभा क्षेत्र से बलवान सिंह, सोनीपत जिला की सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से ईश्वर सिंह राठी, राई विधानसभा क्षेत्र से देवेंद्र, रोहतक जिला की रोहतक विधानसभा क्षेत्र से मनीषा मोखरा एस यू सी आई कम्युनिस्ट उम्मीदवार होगे।

कॉमरेड सिंह ने बताया कि एस यू सी आई कम्युनिस्ट का किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है। कांग्रेस के कुशासन ने ही किसान मजदूर, श्रमिक कर्मचारी विरोधी भाजपा को सता में आने का मौका दिया। एस यू सी आई कम्युनिस्ट जन आंदोलनों की क्रांतिकारी राजनीति को आगे बढ़ाने में भरोसा करती है इसलिए मेहनती जनता के आंदोलनों की गूंज को विधानसभा में उठाने के लिए चुनाव मैदान में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *