मोहन ऋषि स्कूल में छात्रों ने लोहड़ी पर्व मनाया।

City24News/ओम यादव
फरीदाबाद | बसेलवा कॉलोनी ऋषि स्कूल में शिक्षिकाओं ने परंपरागत तरीके से आग जला कर लोहड़ी पर्व मनाया। सभी छात्रों ने फिल्मी गानों पर डांस कर पर्व मनाया। सभी अध्यापिकाओं ने भी गानों की धुन पर डांस किया। मुख्याध्यापक मनीष गौतम ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पर्व की शुभकामनाए देते हुए वार्षिक परीक्षाओं के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। अध्यापिका मीनू गौतम ने बच्चों को प्रात: जल्दी उठकर दोहरायी करने के लिए कहा ताकि परीक्षा मेंअच्छे अंक आयें। आज के आयोजन से सभी स्टाफ सदस्य मानसिक रूप से हल्का महसूस कर रहे हैं। अध्यापिका रीना ने हास्य चुटकुले सुना कर सारे वातावरण को मंत्र मुग्ध कर दिया। लोहड़ी पर्व के अवसर पर सभी को मुंगफली, रेवड़ियां, गजक और फुल्ले दिए गए। कार्यक्रम में ललित झा के साथ अनीता देवी, कीर्ति, प्रीति आदि अध्यापिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
