श्रीमदभागवत कथा में किया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा का वर्णन

0

City24news@सुनील दीक्षित 
कनीना | गुढा गांव के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दादा छाजुवीर धर्मसभा आश्रम प्रांगण में द्वितीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसका समापन 24 मई को होगा। आश्रम कमेटी की ओर से बताया कि कथा वाचक राधिका किशोरी हैं। जिनकी ओर से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का प्रतिदिन अलग-अलग वर्णन किया जाता है। उन्होंने श्रोताओं को द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव व कंस की कथा का वर्णन किया। कथा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। गांव के पूर्व सरपंच घनश्याम दास बिरला ने 1992 में इस स्थान को नया स्वरूप देने का कार्य शुरू किया था। उस दौरान यहां पर छोटे से धार्मिक स्थल के अलावा रेतीले टीले, झाड़-बोझे व वीरान जंगल था। ग्रामीणों के सहयोग से यहां पर पेयजल, बिजली, भंडारग्रह, भवन-बरामदा, पेड़-पौधे लगाने का कार्य किया गया। वर्तमान समय में ये स्थान आनायास ही यात्रियों का ध्यान आकर्षित करता है। प्रत्येक बृहस्पतिवार को मेले जैसा माहौल रहता है। दूर-दराज से श्रद्धालु आकर यहां पर प्रसाद अर्पित कर मन्नतें मांगते हैं। उनकी मनोति पूर्ण होने पर रात्री जागरण एवं हवन व भंडारे का आयोजन भी होता है। आश्रम में सभी प्रकार की रोजमर्रा की सुविधायें उपलब्ध हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *