स्टेम मेला कार्यक्रम का आयोजन: रहीश खान
![](https://city24news.in/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250210-WA0015-1024x763.jpg)
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | नूँह जिले के गाँव गजरपुर में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को हरियाणा शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार स्टेम मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्याध्यापक रहीस खान की देखरेख में किया गया। विज्ञान अध्यापिका सीमा रानी व गणित अध्यापक विनय कुमार ने विज्ञान गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया हरियाणा शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान व गणित के प्रति रुचि पैदा करना था। इस दौरान विद्यालय में विज्ञान व गणित में अत्यंत रोचक गतिविधियां व विज्ञान के मॉडल प्रोजेक्ट विद्यार्थीयो के द्वारा बनाए गए। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना व दैनिक जीवन में विज्ञान व गणित की उपयोगिता को समझना है। विज्ञान व गणित के क्षेत्र में विद्यार्थीयो का रुझान बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हे। इस प्रदर्शनी के मुख्यअतिथि जनाब एसएमसी चेयरमैन साहेब,व विद्यालय मुखिया जनाब रहीश खान साहेब रहे। व विद्यालय का सभी स्टाफ सदस्य सुरेन्द्र सिंह,पूनम देवी,सरिना, अफरोज,दयाराम व प्राइमरी के सभी अध्यापक मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित विद्यालय मुखिया, व एसएमसी सदस्य ने विद्यार्थियों का हौसला बढाया।