प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी मेवात के बड़कली चौक पहुंचे

0

City24news@अनिल मोहनियां

नूंह | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेवात वीर शहीदों की धरती है। यहां के लोगों ने हमेशा वतनपरस्त होने का सबूत दिया है और अपने देश पर अपनी जान की कुर्बानी दी है। इतना ही नहीं मेवात के लोगों ने अंग्रेजो और मुगलों से भी जंग लड़कर लोहा लिया है। ऐसे ही वतनपरस्त शहीद राजा हसन खां मेवाती थे जिन्होंने बाबर का साथ न देकर राणा सांगा का साथ दिया और अपने देश के प्रति सच्चे और वफादार होते हुए उन्होंने अपने 12 हज़ार घुड़सवारों के साथ वीरगति को प्राप्त हुए। इस दौरान नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब से पहले की सरकारों ने मेवात के लोगों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेवातियों का सम्मान करते हुए उन वीर शहीदों का मान बढ़ाया है जिन्होंने देश की खातिर जान की कुर्बानी दी। नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश में जगह जगह बसने वाले मेवातियों का गर्व से सर ऊंचा हो गया है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहीद राजा हसन खां मेवाती के बलिदान दिवस को विशेष दिन का दर्जा देकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। जो बड़े गर्व की बात है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस दिन बड़कली चौक पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहीद राजा हसन खां मेवाती के बलिदान दिवस के उपलक्ष में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे जिसमें हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा आने वाले लोकसभा चुनावों में हरियाणा में सभी दस सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि 75 वर्षों में पहली बार शहीदी दिवस मनाया जा रहा है , इससे पहले सिर्फ एक ही परिवार की पूजा होती थी। सत्ता दल उन्हीं के गुणगान करता था। एक ही व्यक्ति का विकास होता था। हालात ये थे कि राजीव गांधी एयरपोर्ट पर चढ़े और इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतर आए। पिछले 55 वर्षों में कांग्रेस ने मेवात को अत्यंत पिछड़ा कर दिया था। लेकिन भाजपा ने आकांक्षी जिला योजना के तहत पिछड़े जिले को अग्रणी जिला बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार में बिना पर्ची और खर्ची के युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं।

इस दौरान नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस की पूर्व हुड्डा सरकार पर जमकर हो हमला बोला और कांग्रेस की सरकार में नौकरियां को बेचने की बात कही। वही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर भी नायब सिंह सैनी ने जमकर जुबानी हमला बोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *