एसआरके ग्रुप की जन संदेश यात्रा नारनौल पहुंची

0

शैलजा व किरण बोली कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, सभी अपने तरीके से पार्टी का प्रचार कर रहे हैं

city24news@अशोक कुमार कौशिक
नारनौल । कांग्रेस से एसआरके ग्रुप की कांग्रेस संदेश यात्रा आज जिला महेंद्रगढ़ के राजस्थान बॉर्डर राय मलिकपुर से शुरू हुई। यात्रा में मुख्य रूप से कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के अलावा पूर्व मंत्री किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी उपस्थित रही। 

यात्रा में कुमारी शैलजा ने कहा कि उनकी यह यात्रा उनकी नहीं, कांग्रेस की यात्रा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अलग-अलग दिशाओं में अपनी अलग-अलग यात्रा लेकर निकले हुए हैं। सभी का मकसद कांग्रेस की सरकार लाना है। पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है।

यात्रा को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि अब कुछ दिनों बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इन लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए उन्होंने रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में संदेश यात्रा शुरू की है। इस यात्रा की शुरुआत दो दिन पूर्व हिसार में हो चुकी है।

वहीं जिला महेंद्रगढ़ में यात्रा की शुरुआत शनिवार को राजस्थान बॉर्डर के गांव रायमलिकपुर से शुरू हुई। उन्होंने कहा कि यहां से श्रुति चौधरी को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया जाएगा। इसके लिए वह श्रुति चौधरी को आशीर्वाद देने के लिए आई है। उन्होंने कहा कि पहला मकसद लोकसभा चुनाव की तैयारी है। कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 10 की 10 सीटों पर विजयी होगी। इसके बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की जाएगी। उनका पहला लक्ष्य लोकसभा चुनाव की तैयारी है। इसके बाद ही विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की जाएगी। यह यात्रा भी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। सभी का लक्ष्य कांग्रेस की सरकार बनाना है। सभी के नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जुमलेबाजी पार्टी है, जो तरह-तरह के जुमले दिखा कर सत्ता में आई थी। लेकिन अब लोग समझ चुके हैं तथा आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।

यात्रा रायमलिकपुर से शुरू होकर नांगल चौधरी पहुंची। जहां पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। वहीं नांगल चौधरी से आगे नांगल दर्गू पहुंचने पर यात्रा का राजा राम गोलवा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा निजामपुर और जोरासी गांव पहुंची। इसके बाद नारनौल में प्रवेश किया, जहां पर कांग्रेस नेता डॉक्टर राज सुरेश यादव द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। नारनौल में का इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। पूरा शहर होल्डिंग और पोस्टरों से अटा पड़ा था। समाचार लिखे जाने तक यात्रा जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *