खेल मंत्री संजय सिंह संपूर्ण देशवासियों को 15 अगस्त की दी बधाई

0

City24news/संजय राघव
सोहना | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगा यात्रा निकाले जाने का आह्वान पर बुधवार को दोपहर के बाद स्वतंत्रता दिवस से गाँव भोंडसी से लेकर मुख्य बाजार होते हुए तावड़ू तक भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने तक तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं इस तिरंगा यात्रा में खेल मंत्री संजय सिंह ने ट्रेक्टर चलाकर तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए इस यात्रा का तावड़ू पर समापन किया ।इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सहित स्थानीय लोगो भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगे के लिए वीरों ने की जान न्योछावर 
वहीं इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पिछले 3 वर्षों से राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगा यात्रा निकाले जाने का आह्वान किया। इसके अंतर्गत घर-घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के लिए हमारे देश के वीर शहीदों ने अपनी कुर्बानियां दी है। इस तिरंगे के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को हम इस पर्व पर याद करते हैं। इस मौके पर तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया  लोगो में जगह-जगह देशभक्ति का जुनून देखने को मिला जगह-जगह लोग तिरंगा झंडा हाथ में लिए खड़े रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *