मां जिनवाणी की भक्तिभाव से की विशेष पूजा- अर्चना- स्तुति

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर मांडीखेड़ा में भक्तजनों ने भगवान जिनेन्द्र प्रभु के दर्शन किए। पुजारियों के द्वारा भगवान जिनेन्द्र प्रभु की स्वर्ण ,रजत ,रत्न जड़ित मंगल कलशों के माध्यम से जलाभिषेक व प्रक्षाल किया गया। उक्त जानकारी सर्वजातीय सेवा समिति के उपाध्यक्ष रजत जैन ने देते हुए बताया की  श्री जिनेन्द्र प्रभु को अक्षत,नैवेद्य, पुष्प, जल, चंदन, धूप  पूजन सामग्री के द्रव्यों के अर्क (अर्ध्य) अर्पित किए।  पूर्ण निष्ठा, आस्था, श्रद्धा, उमंग, समर्पण भक्तिभाव व हर्षोल्लास के साथ विधि विधान,मंगल मंत्रोच्चारणो, शास्त्रो विधि से विधिपूर्वक जगतकल्याणी मां जिनवाणी की  भक्तिभाव से सामुहिक विशेष पूजा-अर्चना- आरती-स्तुति गई तो मंदिर जी का सारा वातावरण मां जिनवाणी के जयघोषों से गुंजायमान हो गया। 

मां जिनवाणी का किया पठन- पाठन- वाचन :-  परम ,पावन, पवित्र, पुण्य, पूजनीय धार्मिक ग्रंथ मां जिनवाणी का पठन -पाठन- वाचन पूर्ण निष्ठा, श्रद्धा, आस्था, लगन,समर्पण व  भक्तिभाव के साथ सामुहिक रुप से किया गया। जिसमें उत्तम शौच धर्म के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।                                                                   इस अवसर पर मुकुल जैन,चिराग जैन,शुभ जैन, मनीष जैन,प्रिंस जैन,,मयूर जैनआदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *