सोनिया गाँधी और प्रदेश के अन्य विपक्षी दल अपने बेटों को राजनीति में स्थापित करने में लगे हुए है : मोहनलाल बड़ौली

0

City24news/ज्योति खंडेलवाल
पलवल | भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार पलवल पहुंचे जहां उनके आगमन को लेकर भाजपा की जिला इकाई ने उनका यहां पहुंचें पर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सोनिया गाँधी और प्रदेश के अन्य विपक्षी दलों पर परिवारवाद के आरोप लगते हुए कहा की एक तरफ जहां सोनिया गाँधी अपने बेटे को स्थापित करने में लगी हुई हैं वहीँ प्रदेश के अन्य दल यहां भी अपने बेटों को स्थापित करने में जुटे है लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है यहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी उच्च पद पर बैठ सकता है। मोहनलाल बड़ौली ने कहा की नायब सिंह के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सर्कार बनेगी। इस दौरान उनके साथ पलवल भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, पलवल विधायक दीपक मंगला, होडल विधायक जगदीश नायर, हथीन विधायक प्रवीण डागर के अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस के 70 सीटों के दावों पर कहा की भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और कांग्रेस के नेता जिस तरह बयान बाजी कर रहे हैं उसका हिसाब हरियाणा की जनता आने वाले समय में देगी। इनेलो- बसपा गठबंधन पर उन्होंने कहा चुनावों के समय राजनैतिक दलों के गठबंधन होते रहते हैं पहले भी हुए हैं लेकिन जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार भाजपा की सर्कार बनेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा गरीब लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है।सीएम अपनी नींद को छोड़कर रात को भी लोगों की समस्याएँ सुनते हैं सरकार द्वारा जो स्कीम बनाई गई है। उनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकर की कुशल नीतियों के चलते केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है। सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को कुर्सी पर बिठानी चहाती है। वहीं भूपेंद्र सिहं हुड्डा अपने बेटे को राजनीति में आगे लाने का काम कर रहे है जबकि भाजपा पार्टी ऐसी पार्टी है जिसमें एक छोटे से कार्यकर्ता को बढाने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाए और पार्टी की नीतियों का प्रचार एवं प्रसार करें। ताकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *