राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण है बच्चों का कौशल विकास : परीशा शर्मा 

0

परीशा शर्मा ने बाल महोत्सव 2024 के पांचवें दिन का दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
बाल महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं से होता है बच्चों की शैक्षणिक व भौद्धिक क्षमता का विकास : विजय प्रताप
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप ने बाल महोत्सव 2024 के पांचवें दिन की दोपहर की पाली का रिबन काटकर किया उद्घाटन, बाल महोत्सव 2024 की पांचवे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ  पारीशा शर्मा, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़  ने रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित करके किया। उपाध्यक्षा महोदया ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रतिवर्ष होने वाली प्रतियोगिताएं बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के साथ सर्वागीण विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बच्चों का कौशल विकास देश व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण  भूमिका निभाते हैं अतः  अभिभावकों व अध्यापकों को बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। 

पारीशा शर्मा ने हर वर्ष बढ़ते प्रदूषण से बचाने के लिए बाल भवन सामुदायिक भवन नजदीक बस स्टैंड में अमरूद का पौधा रोपण करते हुए माननीय मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” स्किम को साकार किया।

                    दोपहर की पाली में विजय प्रताप (आई पी एस)  पुलिस अधीक्षक नूंह ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिताओं का अवलोकन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों का शैक्षणिक विकास के साथ – साथ  मानसिक व बौद्धिक विकास भी होता है,साथ ही रचनात्मक प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। हर बच्चे के अंदर प्रतिभा छुपी होती है। बस उसे निखारने के लिए बाल भवन जैसे मंचों की आवश्यकता है जो जिला बाल कल्याण परिषद बखूबी निभा रही है।

आज मंच से सभी को शपथ दिलायी गयी कि बाल विवाह नही करेंगे और ना ही करने देंगे और महिलाओं का सम्मान करेंगे।

जिला बाल कल्याण अधिकारी एस एल खत्री ने अध्यक्षता करते हुए आवाहन किया कि बाल महोत्सव 2024 का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अधिक से अधिक प्रतिभागी बनाना है और बच्चों के  सर्वागीण विकास के लिए सुगम एवं अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध करवाना है  

जिला बाल अधिकारी  एस एल खत्री ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से बताया, कि बाल महोत्सव की प्रतियोगिताओं को चार ग्रुपों में करवाया जा रहा है, जो ग्रुप 1- कक्षा 1 से 5,  ग्रुप 2 – कक्षा 6 से 8,  ग्रुप 3- कक्षा 9 से 10 व ग्रुप 4- कक्षा 11 से 12 तक रखा गया। 

5वें दिन की की प्रतियोगिताओं में डिक्लेमेशन ग्रुप 3 और 4  में, फन गेम लड़का – लड़की  ग्रुप 3, वन एक्ट प्ले, ग्रुप 4, क्यूइज प्रतियोगिता ग्रुप  2,3 और 4 आदि  प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। आज की प्रतियोगिताओं में नूंह जिले के लगभग 43 स्कूलों के लगभग 337 बच्चों व उनके साथ आये एस्कोर्ट व अभिभावकों ने भाग लिया।

निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ पम्पा, मदन डागर, आर्टिस्ट रेवाड़ी, डॉ  अंकुर खैर, आर्टिस्ट रेवाड़ी रविन्द्र कुमार,  पूनम , गीता,  सुनील कुमार, राकेश कुमार, व दीपक ने निभाई। आज की प्रतियोगिताओं में मंच का संचालन  असरफ मेवाती एवं  पिंकी यादव ने किया। 

इस अवसर पर बिजेंद्र सौरोत सचिव रेडक्रॉस, फरीदाबाद, रामकिशन डी एस एस,  कुसुम मालिक एफ एल एन, जी एस मालिक आजीवन सदस्य, सतीश कुमार हेडमास्टर, सुरेंद्र शक्तिवाहिनी, मीना ठाकुर, बाल भवन स्टाफ में, अनिल मोरवाल, कार्यक्रम अधिकारी, लोकेश कुमार, अनिल दांगी, प्रदीप कुमार, लोकेन्द्र जैमन,  रामेहर सिंह , इकबाल, रिजवान,  ज्योति,  अंजना,  हेमलता, आशा,  प्रीति, संगीता, दीपक , मुकेश,  एकता, सुमन, सागर व  राहुल आदि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *