कनीना नपा को डी-प्लान के तहत मिली छह विकास कार्यों को मिली मंजूरी

0

City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना नगर पालिका क्षेत्र में जिला योजना के तहत छह विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। जिन पर शीघ्र ही कार्य शुरू होने की संभावना है। इस बारे में नगरपालिका कनीना की चेयरपर्सन डॉ रिम्पी लोढ़ा ने बताया कि वार्ड नम्बर एक की चौपाल में टीन शेड का कार्य करवाया जाएगा। इसी प्रकार होली वाला जोहड पर वाकिंग टेक, वार्ड आठ में स्थित अनुसूचित जाति चैपाल की मरम्मत, वार्ड 10 में स्थित शहीद अशोक कुमार पार्क का जीर्णोद्धार कार्य, वार्ड 4 में चंदा मामा ट्यूबेल पार्क का जीर्णोद्धार तथा वार्ड छह में दो वाटर कूलर स्थापित किए जाएगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *