पेड़ काटे जाने पर होली नहीं मनाएगा सेक्टर-18-ए RWA

0

City24news@ब्यूरो

फरीदाबाद | सेक्टर 18A स्थित चांदी वाली धर्मशाला के पास रोड किनारे पर शुक्रवार रात को कुछ अनजान लोगों ने एक हरे-भरे पेड़ को काट दिया। इस पेड़ को काटे जाने पर सेक्टर-18 A RWA के पदाधिकारियों में भारी रोष है।

सेक्टर-18-ए RWA के महासचिव महासचिव नरेंद्र जैन ने बताया कि संबंध में RWA की एग्जिक्यूटिव कमेटी ने मीटिंग करके यह  निर्णय लिया है कि हरे भरे पेड़ को काटे जाने पर इस वर्ष सेक्टर में होने वाली रंगों की सामूहिक होली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रद्द कर रहे हैं। इस एक पेड़ कटने के बदले में कई पौधे सेक्टर में लगाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधान कुलदीप सिंघल, आशीष गुप्ता, दिनेश सदाना , लखदीप वैद ,सचिन वर्मा , लोकनाथ मिगलानी , ओमप्रकाश वधवा ,विकास जैन ने इसे बहुत ही  घृणित कार्य बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *