दूसरी जिला स्तरीय किड्ज एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

0

-बाबडोली के खेल मैदान पर हुआ सफल आयोजन।
City24News/नरवीर यादव
हरियाणा
| जिला किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभारंभ जिला संघ सचिव विशाल यादव के कर कमलों द्वारा झंडी दिखाकर किया गया।

विशाल यादव सचिव जिला एथलेटिक्स संघ रेवाड़ी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के लगभग 250 बच्चो ने भाग लिया।

धीर सिंह सरपंच एवं अध्यक्ष जिला एथलेटिक्स संघ ने बताया कि 13 व 14 दिसंबर को सी आर ए कॉलेज सोनीपत में हरियाणा स्टेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसके लिए एथलेटिक्स हरियाणा की साईट से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गये हैं,जो कि 8 दिसंबर तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।उसके बाद कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा।

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 साल लड़का वर्ग ब्रॉड जंप में पीयूष ने पहला स्थान मयंक ने दूसरा स्थान तथा दक्षक में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
8 साल लड़का वर्ग ब्रॉड जंप में पूर्व ने पहला स्थान प्रियंक ने दूसरा स्थान तथा आयुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
8 साल लडका वर्ग 50 मीटर दौड़ में लड़का वर्ग में पूर्व ने पहला स्थान निशांत ने दूसरा स्थान तथा भविष्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
10 साल आयु वर्ग 60 मीटर दौड़ लड़का वर्ग में वंश ने पहला स्थान यश कौशिक ने दूसरा स्थान तथा लविक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
12 साल आयु वर्ग 60 मीटर दौड़ लड़का वर्ग कुशल ने पहला स्थान समीर रावत ने दूसरा स्थान और राव भास्कर तथा नैतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
8 साल आयु वर्ग 80 मीटर दौड़ लड़का वर्ग में मयंक ने पहला स्थान ऋषभ ने दूसरा स्थान प्रियंक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
10 साल आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ लड़का वर्ग में पीयूष ने पहला स्थान तक्षक में दूसरा स्थान हर्षित यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ में लड़का वर्ग में देव ने पहला स्थान यश ने दूसरा स्थान और यतीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
12 साल आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ में लड़का वर्ग में मनित ने पहला स्थान कुशल ने दूसरा स्थान और यासीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

12 वर्ष आयु वर्ग मैं लड़की 200 मीटर रेस में कृतिका ने पहला स्थान,अनुष्का ने दूसरा स्थान और सरधना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

100 मीटर रेस में अलसी ने पहला स्थान,वंदना ने दूसरा स्थान दिशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

10 साल आयु वर्ग में लड़की 100 मीटर रेस में मानसी ने पहला स्थान, कनिष्क ने दूसरा स्थान एवं जानवी और हेमा यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

8 साल आयु वर्ग में लड़की 80 मीटर रेस में रानिका ने पहला स्थान,पलक ने दूसरा स्थान तथा नव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

12 साल लड़की आयु वर्ग 60 मीटर रेस वंदना ने पहला स्थान, इशिका ने दूसरा स्थान तथा दिशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

10 साल लड़की आयु वर्ग में 60 मीटर रेस मे परनिशा ने पहला स्थान, चारुल ने दूसरा स्थान और कनक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

8 साल लड़की 50 मीटर रेस में रानीका ने पहला स्थान,अक्षिता ने दूसरा स्थान और नव्या तथा लक्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

8 साल लड़की आयु वर्ग में ब्रॉड जंप में पलक ने पहला स्थान, लक्षिका ने दूसरा स्थान और खुशी म
ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

चैंपियनशिप के समापन अवसर पर बाबडोली गांव के राजबीर,रामकुंवर,
सुमेर,शीशपाल,योगेन्द्र,
धर्मेन्द्र,रवि,सुरेश,
परमजीत,संदीप,पौनी और सतेन्द्र कोच एव उपेश बाक्सिंग कोच इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *