वाहन की चपेट में आए हुए नीलगाय के बच्चे को एसडीएम ने दिलाया जीवनदान

0

समाचार गेट / सुनील दीक्षित 

कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर गुढ़ा गांव के पास एक निजी स्कूल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में  आने से नील गाय का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया | राहगीरों ने उसे जिंदगी और मौत के बीच जूजता देखा तो बचाव के प्रयास शुरू किये गए जिनसे बात नहीं बनी तो कनीना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह को सूचना दी गई | एसडीएम के दिशा निर्देशन में मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम में शामिल डॉ पवन कांगड़ा ने उसका उपचार किया | उन्होंने बताया कि नीलगाय की हालत खतरे से बाहर है फिर भी वन्य प्राणी व पशुपालन विभाग के कर्मचारियों की मदद से बचाव के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं |

गुढ़ा गांव के सरपंच वीरेंद्र दीक्षित के प्रयासों से उसे वाहन के माध्यम से उसे  महंत लक्ष्मण गिरि गौशाला बुचावास में भिजवाया गया है | घटना के बारे में ग्रामीण बंटी ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नीलगाय का बच्चा घायल अवस्था में पड़ा  तड़प रहा था | उसके बचाव के लिए प्रयास किए गए लेकिन वे पर्याप्त नहीं थे | अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद उसकी जीवन सुरक्षा के उपाय किए गए | जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए | प्राणी संवेदना को समझते हुए घायल नीलगाय के बच्चे को चिकित्सकों की टीम ने उपचार कर उसे बुचावास गौशाला छुड़वा दिया जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है | ग्रामीणों ने एसडीएम सुरेंद्र सिंह व पशुपालन विभाग के डॉ. पवन कांगड़ा व उनकी टीम का आभार जताया है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *