एसडी विद्यालय के विद्यार्थियों ने वैजानिकों से जानी विज्ञान की बारिकियां

0

फरीदाबाद में आयोजित मेले में 7 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

city24news@ सुनील दीक्षित 
कनीना | एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला के विद्यार्थियों ने भारत अंतराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में इसरो सहित विज्ञान की बारिकीयां जानी। शुक्रवार को विद्यालय के चयनित 7 विद्यार्थियों लक्ष्य, देव, वरूण, यश, मयंक, दीपांशू, गौरव व शिक्षक जसबीर ने भारत 

के 9वें अंतराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का भ्रमण कर विज्ञान व प्रोद्यौगिकी के क्षेत्र में प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों से जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने महोत्सव में जैव प्रोद्यौगिकी, स्मार्ट हॉस्पिटल, मिशन चन्द्रयान, गगनयान, जीएसएलवी, पीएसएलवी,विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रर्दशनी, मार्स ओरबिटल मिशन, पृथ्वी विज्ञान, जल शुद्धीकरण, हाईपर लूप, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट सहित विज्ञान के विभिन्न विशिष्ट मॉडल्स को देखा ओर उनकी बारीकियों से अवगत हुए। उन्होंने इसरो सहित अंतराष्ट्रीय वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस विज्ञान महोत्सव का आयोजन 17 से 20 जनवरी तक फरीदाबाद में आयोजित किया गया। विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि इस तरह के महोत्सव विद्यार्थियों में अंतराष्ट्रीय दृष्टीकोण को बढ़ावा देते हैं वहीं वैज्ञानिक अभिरूची को विकसित करने में सहायक होते हैं,विद्यार्थियों को इसका भरपूर फायदा उठाना चाहिए तथा देश की वैज्ञानिक प्रगति में सहायक बनना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *