ए एफ आई पदाधिकारी राजकुमार मिटान को सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जन्मदिन और दीपावली की शुभकामनाएं दी।

0

City24news/नरवीर यादव
फरीदाबाद
| एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बहुत बार भारतीय टीम का टीम मैनेजर और आब्जर्वर के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वर्तमान समय में भी यह क्रम जारी है,जिसका विवरण निम्न प्रकार से है,2014 एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप ताइवान टीम मैनेजर।

2018 के एशियन गेम्स जकार्ता इंडोनेशिया टीम मैनेजर।

2024 की वर्ल्ड क्रॉस कंट्री बेलग्रेड सर्बिया टीम मैनेजर।

2025 एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप दक्षिण कोरिया टीम मैनेजर।

लम्बा प्रशासनिक एवं खेल अनुभव होने की योग्यता से कई राज्यों के एथलेटिक्स एसोसिएशन के चुनावों में चुनाव पर्यवेक्षक की अहम भूमिका भी निभा रहे हैं।

पानीपत एल्डिको निवासी राजकुमार मिटान को मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड फरीदाबाद ने उनके निजी आवास पर जाकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ साथ दीपावली पावन पर्व के सभी त्योहारों की बधाई दी।

धनखड ने बताया कि राजकुमार मिटान अपने शैक्षणिक जीवन में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट के एथलीट रहे हैं और लम्बे खेल अनुभव की योग्यता से लम्बे समय तक एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव के पद पर नियुक्त रहें हैं एवं उनके कार्यकाल में कुशल निर्देशन में एथलेटिक्स हरियाणा लगातार लगभग 8 से राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन बनता रहा है और उनके कार्यकाल में ही ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में एथलेटिक्स के क्षेत्र में विश्व में भारत देश का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखने वाले एथलीट खिलाडी नीरज चोपड़ा ने 2020 ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता और 2021 में डायमंड ट्राफी पर कब्जा किया।नीरज चोपड़ा ने 2024 के ओलम्पिक में भारत को रजत पदक देकर एक नया भारतीय कीर्तिमान स्थापित किया कि ट्रैक एंड फील्ड एथलीट ने लगातार दो ओलंपिक में स्वर्ण पदक और रजत जीते और 2025 में भी नीरज चोपड़ा ने उनके निर्देशन में डायमंड ट्राफी में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स हरियाणा महासचिव के पद पर रहते हुए हरियाणा राज्य के लगभग 2000 एथलीट खिलाड़ियों को खेल कोटे के माध्यम से भारतीय रेलवे अथवा भारतीय सेना और विभिन्न राष्ट्रीय और राजकीय विभागों में नियुक्ति दिलवाने में अहम भूमिका रही है और अभी वर्तमान समय में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) में ग्रीवेंस कमेटी सदस्य के रूप मे विराजमान हैं और एथलेटिक्स हरियाणा को और भी ऊंचाई पर ले जाने के लिए दिन रात सभी राज्य के सभी एथलीट खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रशिक्षकों से समयानुसार जानकारी लेकर एथलीट खिलाड़ियों को हर संभव खेल सुविधाएं प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व जिला युवा अध्यक्ष फरीदाबाद इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी जगदेव अत्री ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए दीपावली पावन पर्व के सभी त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *