गुढ़ा गांव की बेटी सारिका ने तिरूवअनंतपुरम में आयोजित मैराथन में जीता स्वर्ण पदक
– 28 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित की गई थी प्रतियोगिता
– दक्षिण कोरिया के डेगू शहर में आयोजित होने वाली वल्र्ड चैंपियनशिप प्रतिनिधित्व करने का रास्ता साफ
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | मैराथन में हिस्सा लेने वाली महेंद्रगढ जिले के कनीना सब डिवीजन स्थित गुढ़ा गांव के अतर सिंह की बेटी सारिका ने हाल ही में चंद्रशेखरन नायर खेल स्टेडियम तिरूवअनंतपुरम, केरल में आयोजित 46 वीं मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर गांव व क्षेत्र का नाम गौरवांवित किया है। यह प्रतियोगिता 28 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित की गई थी। जिसमें देशभर से आए खिलाडियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें सारिका ने 5000 मीटर, 1500 मीटर तथा 800 मीटर मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नहीं बल्कि तीन स्वर्ण पदक जीतकर झोली में डालेे। इतना ही नहीं उन्होंने 2026 में आयोजित होने वाले वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए भी जगह बनाई है जो दक्षिण कोरिया के डेगू शहर में आयोजित होगी।
सारिका की इस उपलब्धि को लेकर परिजनों तथा ग्रामीणों ने खुशी जताई है। बता दें कि सारिका दिल्ली पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वह 2006 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुई थी। अन्य महिलाओं की प्रेरणा से उन्होंने शौकिया तौर पर दौड़ लगाना शुरू किया था जो आज मैराथन में तब्दील हो चुकी है।
सारिका ने पिछले करीब दो वर्ष में 25 हाफ मैराथन 21 किलोमीटर, 30 मैराथन 10 किलोमीटर, 15 मैराथन 5 किमी की पूरी कर चुकी है। शरीर व स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए वह प्रतिदिन 8-10 किलोमीटर तक दौड़ लगाती है। पिछले साल उन्होंने कातिरावा खेल स्टेडियम बैंगलौर में आयोजित 45 वीं नेशनल मास्टर्स एथोटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 6 हजार मीटर दौड में कांस्य पदक हासिल किया था।
पति का रहा सहयोग
सारिका ने यताया कि वर्ष 2003 में उनकी शाती सिसोठ, महेंद्रगढ़ वासी अनिल यादव के साथ हुई थी जो भारतीय सेना में कार्यरत हैं। उनकी बेटी हिमांशु यादव मैडीकल की पढ़ाई कर रही वहीं बेटा दीपांशु काॅलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। मैराथन में हिस्सा लेने के प्रति उनके पति अनिल यादव का पूरा सहयोग रहा है।
कनीना-केरल में आयोजित मास्टर मैराथन में प्रथम स्थान पर रहने वाली सारिका यादव।
